बॉलीवुड

29 साल बाद तारा सिंह का थप्पड़ और रहमान डकैत का दम साथ देख, फैंस ने किया ऐसा रिएक्ट

Ikka Teaser Reaction: 29 साल बाद तारा सिंह का थप्पड़ और रहमान डकैत का दम जैसे iconic सीन ने फिर से इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

2 min read
Feb 04, 2026
अक्षय खन्ना संग सनी देओल (सोर्स: X)

Ikka Teaser Reaction: नेटफ्लिक्स ने मंगलवार को मुंबई में आयोजित अपने मेगा इवेंट 'व्हाट्स नेक्स्ट ऑन नेटफ्लिक्स' में साल 2026 के लिए आने वाले अपने बड़े प्रोजेक्ट्स रीवील कर दिया है। इस इवेंट में फिल्मों और वेब सीरीज की ऐसी लाइनअप सामने आई, जिसमें लीगल ड्रामा, थ्रिलर, इमोशनल कहानियां और मेनस्ट्रीम एंटरटेनमेंट का जबरदस्त कॉम्बिनेशन देखने को मिला। बता दें, इन तमाम अनाउंसमेंट्स के बीच किसी प्रोजेक्ट ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं है तो, वो है डायरेक्टर सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा का लीगल ड्रामा 'इक्का'।

ये भी पढ़ें

18 महीने बाद दिल्ली HC के आदेश पर सेलिना जेटली ने तोड़ी चुप्पी, बोली- एक सैनिक की इज्जत की वापसी…

तारा सिंह का थप्पड़ और रहमान डकैत का दम

'इक्का' फिल्म में सबसे बड़ी चर्चा इसकी कास्टिंग को लेकर है। फिल्म में सनी देओल और अक्षय खन्ना करीब 29 साल बाद एक साथ स्क्रीन साझा करते नजर आने वाले हैं। इससे पहले दोनों 1997 की सुपरहिट वॉर फिल्म बॉर्डर में साथ दिखाई दिए थे। इतने लंबे समय के बाद इस जोड़ी की वापसी ने फैंस की एक्साइटमेंट को नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया है।

साथ ही, नेटफ्लिक्स ने जैसे ही 'इक्का' का फर्स्ट लुक टीजर रिलीज किया, सोशल मीडिया पर रिएक्शंस की बाढ़ आ गई। फैंस ने सनी देओल और अक्षय खन्ना की इंटेंस स्क्रीन प्रेजेंस की जमकर सराहना की। एक यूजर ने लिखा, 'तारा सिंह और रहमान डकैत का क्रॉसओवर' तो दूसरे ने कहा, 'उम्मीद नहीं थी कि नेटफ्लिक्स ये जोड़ी वापस लाएगा।' तो वहीं, कुछ फैंस ने तो मजाकिया अंदाज में यहां तक लिख दिया, 'तारा सिंह के एक थप्पड़ में रहमान डकैत ढेर।' बता दें, कई यूजर्स ने सनी देओल के करियर के बदलते ट्रैक पर भी बात की। फैंस का मानना है कि वो अब सिर्फ एक्शन हीरो की इमेज से बाहर निकलकर नए और चुनौतीपूर्ण किरदारों को एक्सप्लोर कर रहे हैं।

'इक्का' टीजर शेयर करते हुए नेटफ्लिक्स ने लिखा, 'दोषी तब तक, जब तक निर्दोष साबित न हो जाए, लेकिन क्या कानून कोई कमी ढूंढ पाएगा?' इस कैप्शन से स्पष्ट है कि ‘इक्का’ सिर्फ एक कोर्टरूम ड्रामा नहीं, बल्कि नैतिकता, सच और इंसानी रिश्तों के टकराव की कहानी है। ये फिल्म एक फेमस डिफेंस लॉयर के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे ऐसा केस लड़ना पड़ता है, जो उसके अपने दर्दनाक अतीत से जुड़ा होता है। ये कहानी एक पिता की उस जंग को दिखाती है, जिसमें वो अपने परिवार को बचाने के लिए अपने उसूलों तक को दांव पर लगा देता है।

सनी देओल और अक्षय खन्ना

इतना ही नहीं, सनी देओल और अक्षय खन्ना के अलावा फिल्म में तिलोत्तमा शोम, दीया मिर्जा, संजीदा शेख और ज्योति मुखर्जी भी लीड रोल में नजर आएंगी, जो कहानी को और मजबूत बनाती हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो सनी देओल हाल ही में बॉर्डर 2 में लेफ्टिनेंट कर्नल फतेह सिंह कलेर के रोल में नजर आए थे।

तो वहीं, अक्षय खन्ना आदित्य धर की धुरंधर पार्ट 1 में गैंगस्टर रहमान डकैत के किरदार को लेकर चर्चा में रहे। अब 'इक्का' के द्वारा दोनों कलाकार एक बार फिर दर्शकों को एक यादगार और दमदार सिनेमैटिक अनुभव देने की तैयारी में हैं। नेटफ्लिक्स की 2026 लाइनअप में शामिल 'इक्का' फिलहाल सबसे ज्यादा चर्चित प्रोजेक्ट बन चुका है और फैंस बेसब्री से इसकी रिलीज का इंतजार कर रहे हैं।

Updated on:
04 Feb 2026 03:29 pm
Published on:
04 Feb 2026 03:27 pm
Also Read
View All

अगली खबर