बॉलीवुड

मीडिया के सामने लवबर्ड्स और घर जाते ही पत्नियों संग मारपीट करते थे ये 5 स्टार्स, दुखी होकर पत्नियों ने दिया तलाक

कई बड़ी जोड़ियां हैं जो मीडिया के सामने मेड फॅार इच अदर और घर के अंदर एक दूसरे पर हाथ उठा चुकी हैं।
3 min read
• •
Updated: 11 Jun 2018, 3:40 PM IST
6 Bollywood Television Actors Who Abused Their Girlfriends Or wives
6 Bollywood Television Actors Who Abused Their Girlfriends Or wives

हाल में अरमान कोहली पर अपनी गर्लफ्रेंड नीरू रंधावा संग मारपीट करने का आरोप लगाया गया था जिसके बाद नीरू ने उन्हें छोड़ दिया था। ऐसे एक ही केस नहीं है, इससे पहले भी कई बड़ी जोड़ियां हैं जो मीडिया के सामने मेड फॅार इच अदर और घर के अंदर एक दूसरे पर हाथ उठा चुकी हैं। तो आइए जानते हैं उन स्टा कपल की लिस्ट...

1. राजा चौधरी और श्वेता तिवारी

टीवी इंडस्ट्री की पॅापुलर एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने भागकर राजा चौधरी से शादी की थी। शादी के कुछ सालों बाद ही राजा श्वेता संग झगड़ा और मारपीट करते थे। कई बार उन्होंने श्वेता पर जलती हुई सिगरेट लगाकर टॅार्चर किया था। इन सबके बाद एक्ट्रेस ने राजा को तलाक दे दिया और दूसरी शादी कर ली।

2. राहुल महाजन और डिंपी गांगुली

राहुल महाजन ने पहले अपनी बचपन की दोस्त श्वेता सिंह से शादी की थी, लेकिन श्वेता ने उन्हें कुछ साल बाद ही तलाक दे दिया। तब ही यह बात सामने आ गई थी कि राहुल उनके साथ मारपीट करते थे। इसके बाद जब राहुल एक्ट्रेस पायल रोहतांगी को डेट कर रहे थे। तब भी वह कईयों बार उन्हें गुस्से में आकर मारते थे। परेशान होकर पायल ने भी उन्हें छोड़ दिया। इसके कुछ साल बाद ही राहुल ने डिंपी गांगुली से एक टीवी शो के दौरान ग्रेड शादी रचाई। लेकिन इन दोनों का रिश्ता भी ज्यादा दिन नहीं टिक पाया। राहुल डिंपी पर भी हाथ उठाने लगे। जिसके बाद दोनों का तलाक हो गया।

3. आदित्य पंचौली

बताया जाता है कि शादी होने के बावजूद आदित्य का एक्ट्रेस कंगना रनौत से अफेयर था। लेकिन कंगना ने कुछ समय बाद ही उन्हें छोड़ दिया। इसके पीछे की सबसे बड़ी वजह उनका गुस्सा था। आदित्य अक्सर कंगना पर हाथ उठा देते थे।

4. संजय खान और जीनत अमान

संजय खान ने एक बार जीनत अमन पर एक पार्टी के दौरान हाथ उठाया था। उन्होंने एक्ट्रेस को इतना मारा कि उनकी एक आंख पर गहरा घाव हो गया। उसका निशान आज भी उनके चेहरे पर देखा जा सकता है।

5. शलीन भनोत और डलजीत कौर

एकसाथ खूबसूरत दिखने वाला यह जोड़ा भी इस तरह अलग हुआ था। डलजीत कौर ने शलीन भनोत के खिलाफ केस दर्ज करवाया था कि वह उन्हें मारते थे।

6. रणवीर शोरे और पूजा भट्ट

रणवीर शोरे को शराब की लत थी। दोनों एक दूसरे को पसंद करते थे लेकिन पूजा नहीं चाहती थीं कि रणवीर हद से ज्यादा पिए। इसी वजह से एक बार जब पूछा ने उन्हें शराब देने से इनकार कर दिया तो रणवीर ने उन्हें मारा और उनके होठों पर घाव कर दिया।

Published on:
Also Read
View All
मौत से क्या डरना, उसे तो आना है’, डायलॉग के साथ रिलीज हुआ ‘मातृभूमि’ का ट्रेलर, दमदार अंदाज में नजर आए सलमान खान

“गांधी परिवार में एक रहस्यमयी विदेशी नागरिक का आना…”, सोनिया गांधी को लेकर कंगना रनौत का सनसनीखेज आरोप

बिल्डिंग में लगी आग से बाल-बाल बचा दिव्यांका त्रिपाठी का परिवार, सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

कियारा-सिद्धार्थ की शादी में करण जौहर ने शाहिद कपूर को स्टेज से क्यों उतारा? ‘कॉफी विद करण’ के प्रोमो में सुनाया मजेदार किस्सा

‘कॉफी विद करण 9’ में साथ दिखेंगे सिद्धार्थ-कियारा, बेडरूम में रोल-प्ले के सवाल पर एक्टर ने दिया मजेदार जवाब