कनिका कपूर ( Kanika Kapoor ) के संपर्क में आए लोगों की हुई जांच 65 लोगों के सैंपल पाए गए निगेटिव
नई दिल्ली। बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर ( Kanika Kapoor ) कोरोनावायरस ( Coronavirus ) पॉजिटिव होने की खबर ने सबको हैरान और परेशान कर दिया है। इस वक्त कनिका लखनऊ के अस्पताल में भर्ती हैं। बताया जा रहा है कि जिस वक्त कनिका बीमार थी उस दौरान वो करीबन 400 लोगों से मिली थी। अब सामने आई एक रिपोर्ट के मुताबिक स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि कनिका कपूर 162 लोगों से मिली थी।
रिपोर्ट के अनुसार 130 लोगों की पहचान हो चुकी है। इनमें से 35 लोग लखनऊ के ही थे। अब 130 लोगों की जांच हो चुकी है। जिनमें से 65 लोगों के सैंपल निगेटिव पाए गए हैं। बता दें कनिका कपूर उसी होटल में ठहरी थी। जिसमें दक्षिण अफ्रीका की टीम भी ठहरी थी। दक्षिण अफ्रीका टीम को आइसोलेशन में रखा गया है। BCCI ने अभी तक उस होटल में भारतीय टीम के होने की पुष्टि नहीं की है।
लंदन से आने के बाद कनिका अपने परिवार संग लखनऊ चली गई थी। उनके गले में खराश, बुखार, और सिर दर्द की शिकायत थी। बिना जांच कराए कनिका पार्टियों में गई और कई लोगों के संपर्क में आई। कनिका ने जब अपना कोरोनावायरस का टेस्ट किया तो वो पॉजिटिव आया। जिसेक बाद कनिका को अस्पताल में भर्ती कराया गया। साथ ही बीमारी को छुपाने की वजह से उनपर उत्तर प्रदेश सरकार ने FIR भी दर्ज कर दी है। सोशल मीडिया पर भी लोग कनिका की हरकत से काफी नाराज़ दिखे।