बॉलीवुड

स्टूडेंट ऑफ द ईयर के 7 साल: इमोशनल हुईं आलिया, वरुण ने शेयर की ये तस्वीर

अपने बॉलीवुड डेब्यू के बाद वरुण और आलिया ने तीन फिल्मों- 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया', 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' और 'कलंक' में एक साथ काम किया ....
2 min read
Oct 19, 2019
Student Of The Year
Student Of The Year

करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' को रिलीज हुए 7 साल हो गए है। करण ने कॉलेज रोमांस ड्रामा बनी इस फिल्म से आलिया भट्ट, वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा को बॉलीवुड में लॉन्च किया। तीनों स्टार आज फिल्म इंडस्ट्री के बेहतरीन कलाकारों में शामिल है। आलिया ने अपनी पिछले कुछ फिल्मों में शानदार प्रदर्शन कर बॉलीवुड इंडस्ट्री में खुद के लिए एक जगह बना ली है। अपनी डेब्यू फिल्म के सात साल पूरे होने पर आलिया ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखा हैं। वरुण धवन ने भी इंस्टाग्राम पर रोहन नंदा के अपने लुक को साझा किया और फिल्म के नाम के साथ इसे कैप्शन दिया।

अपने बॉलीवुड डेब्यू के बाद वरुण और आलिया ने तीन फिल्मों- 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया', 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' और 'कलंक' में एक साथ काम किया है। सिद्धार्थ और आलिया ने 2016 आई फिल्म 'कपूर एंड संस' के साथ अभिनय किया।

View this post on Instagram

STUDENT OF THE YEAR #tbt 🏃🏻‍♂️🎸

A post shared by Varun Dhawan (@varundvn) on

वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट जल्दी ही संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गंगूबाई', करण जौहर की 'तख्त', अरुणिमा सिन्हा की बायॉपिक, 'सड़क 2', 'आरआरआर' और 'ब्रह्मास्त्र' जैसी फिल्म में नजर आएगी। यह सभी फिल्में 2020 की रिलीज होगी। दूसरी ओर, वरुण धवन के पास अरुण खेतपाल की बायोपिक और 'कुली नंबर 1' है।

Published on:
19 Oct 2019 06:37 pm