18 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘करोड़ों में से मुझे मिले सिर्फ 8 लाख’, ‘सैयारा’ का एक साल पूरा होते ही विवाद, संगीतकार तनिष्क बागची ने लगाया आरोप

Tanishk Bagchi Saiyaara Title Song Controversy: संगीतकार तनिष्क बाग्ची ने हाल ही में फिल्म सैयारा के टाइटल सॉन्ग को लेकर मेकर्स पर बड़ा आरोप लगाया है।
2 min read
Google source verification
Tanishk Bagchi Saiyaara Title Song Controversy

तनिष्क बागची ने लगाया आरोप ( सोर्स- Instagram/tanishk_bagchi)

Tanishk Bagchi Saiyaara Title Song Controversy: संगीतकार और गायक तनिष्क बागची इन दिनों अपनी फिल्म 'सैयारा' के टाइटल ट्रैक को लेकर सुर्खियों में हैं। गाना दर्शकों के बीच जबरदस्त लोकप्रिय हुआ, करोड़ों बार सुना गया और सोशल मीडिया से लेकर म्यूजिक प्लेटफॉर्म्स तक छाया रहा। लेकिन अब इस सुपरहिट गाने के पीछे मेहनत करने वाले तनिष्क बागची ने ऐसा खुलासा किया है जिसने म्यूजिक इंडस्ट्री में रॉयल्टी को लेकर नई बहस छेड़ दी है। उन्होंने दावा किया है कि इतनी बड़ी सफलता के बावजूद उन्हें अब तक सिर्फ 8 लाख रुपये की रॉयल्टी मिलनी बाकी है।

तनिष्क बागची ने सोशल मीडिया पर एक लंबा नोट शेयर करते हुए कहा कि उनका ये पोस्ट किसी से सहानुभूति पाने के लिए नहीं है, बल्कि वह सिर्फ अपना अनुभव साझा करना चाहते हैं। उन्होंने लिखा कि 'सैयारा' उनके करियर का एक बेहद खास प्रोजेक्ट था और उन्होंने इसे पूरी ईमानदारी और जुनून के साथ बनाया।

'जो फीस मिली, वो रिकॉर्डिंग में ही खत्म हो गई'

तनिष्क ने बताया कि यह यशराज एंटरटेनमेंट के साथ उनका पहला प्रोजेक्ट था। उन्हें इस फिल्म के संगीत पर पूरा भरोसा था, इसलिए उन्होंने पूरे दिल से काम किया। हालांकि उन्होंने दावा किया कि प्रोडक्शन हाउस से जो शुरुआती फीस मिली थी, उसका लगभग पूरा हिस्सा लाइव रिकॉर्डिंग, मिक्सिंग और अन्य तकनीकी कामों में खर्च हो गया। अंत में उनके पास कुछ भी नहीं बचा।

उन्होंने कहा कि उनके पास मौजूद रॉयल्टी स्टेटमेंट के मुताबिक अभी भी करीब 8 लाख रुपये मिलने बाकी हैं। लेकिन जिस तरह ये गाना दुनिया भर में सुना गया, उसके मुकाबले ये रकम बेहद कम है। उन्होंने इसे 'पीनट्स' यानी बेहद मामूली राशि बताया।

'सहानुभूति नहीं, सिर्फ सच्चाई बता रहा हूं'

अपने पोस्ट में तनिष्क बागची ने साफ किया कि उनका मकसद किसी से सहानुभूति लेना नहीं है। उन्होंने लिखा कि वो सिर्फ ये बताना चाहते हैं कि इस गाने को बनाने में उन्होंने कितना समय, मेहनत और त्याग किया। उनका कहना है कि इस पूरे अनुभव ने म्यूजिक इंडस्ट्री को देखने का उनका नजरिया बदल दिया है।

उन्होंने आगे कहा कि अब वह भविष्य में उन्हीं निर्माताओं और निर्देशकों के साथ काम करेंगे जो रचनात्मकता, ईमानदारी और कलाकारों की मेहनत का सम्मान करना जानते हों।

'सफलता मिलने के बाद लोग भूल जाते हैं'

तनिष्क ने अपने पोस्ट में यह भी लिखा कि उन्होंने इस अनुभव से एक बड़ी सीख ली है। कई बार लोग किसी प्रोजेक्ट को सफल बनाने के लिए अपना सब कुछ दांव पर लगा देते हैं, लेकिन जब सफलता मिलती है तो उन्हीं लोगों को भुला दिया जाता है जिन्होंने उस सफलता की नींव रखी होती है।

उन्होंने कहा कि यह अनुभव उनके लिए भावनात्मक रूप से काफी कठिन रहा, लेकिन इससे उन्होंने भविष्य के लिए महत्वपूर्ण सबक जरूर सीखा।

मोहित सूरी और इरशाद कामिल का जताया आभार

अपने नोट के अंत में तनिष्क बागची ने फिल्म के निर्देशक मोहित सूरी और गीतकार इरशाद कामिल का विशेष रूप से धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि फिल्म से जुड़े जिन लोगों के प्रति उनके मन में आज भी सम्मान है, उनमें मोहित सूरी और इरशाद कामिल शामिल हैं। बाकी सभी बातों को उन्होंने समय, भगवान और कर्म पर छोड़ दिया।

बता दें कि 'सैयारा' के टाइटल ट्रैक को कश्मीरी गायक और संगीतकार फहीम अब्दुल्ला ने अपनी आवाज दी थी। इस गीत का संगीत तनिष्क बागची, फहीम अब्दुल्ला और अरसलान निजामी ने मिलकर तैयार किया, जबकि इसके बोल मशहूर गीतकार इरशाद कामिल ने लिखे हैं।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग