18 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘मैं अब चुप नहीं रहूंगी’, ओवेरियन कैंसर के आखिरी स्टेज पर पहुंचकर अभिनेत्री नफीसा अली का बेबाक बयान, बोलीं- परिवार के लिए मैसेज देकर जाना है

Actress Nafisa Ali On Stage 4 Cancer: एक्ट्रेस नफीसा अली ने हाल ही में अपने कैंसर को लेकर बात की है। उन्होंने मुश्किल दौर के बारे में खुलासा किया है।
2 min read
Google source verification
Nafisa Ali

नफीसा अली (फोटो सोर्स- Instagram/nafisaalisodhi)

Actress Nafisa Ali On Stage 4 Cancer: बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री नफीसा अली ने अपनी सेहत को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि वो चौथी स्टेज के कैंसर से जूझ रही हैं और फिलहाल तीसरी बार रिमिशन की स्थिति में हैं। हालांकि, बीमारी ने उनके हौसले को कमजोर नहीं किया है। अभिनेत्री का कहना है कि अब वो किसी भी कीमत पर सच बोलने से पीछे नहीं हटेंगी और समाज के लिए सकारात्मक बदलाव का मैसेज देती रहेंगी।

नफीसा अली ने मुश्किल दौर पर की बात

हाल ही में 'स्क्रीन' के साथ एक इंटरव्यू के दौरान नफीसा अली ने अपने जीवन के सबसे मुश्किल दौर पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि कैंसर केवल मरीज को ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार को मानसिक, भावनात्मक और आर्थिक रूप से प्रभावित करता है। उनके मुताबिक, यह उनकी जिंदगी का सबसे डरावना अनुभव रहा है। पहले वह समाज और लोगों के लिए लड़ती थीं, लेकिन अब उन्हें अपनी जिंदगी की लड़ाई लड़नी पड़ रही है।

नफीसा अली ने बताया कि वो चौथी स्टेज के पेरिटोनियल और ओवेरियन कैंसर से जूझ रही हैं और फिलहाल तीसरी बार रिमिशन में हैं। इस लंबे संघर्ष ने उन्हें जिंदगी को एक अलग नजरिए से देखना सिखाया है। उन्होंने कहा कि वह अपने बच्चों, परिवार और आने वाली पीढ़ी के लिए ऐसा संदेश छोड़ना चाहती हैं जिससे दुनिया पहले से बेहतर बन सके। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि वह किसी भी दबाव के आगे झुकने वाली नहीं हैं और सच बोलना कभी बंद नहीं करेंगी।

हिंसा वाली फिल्मों पर भी उठाए सवाल

इसी बातचीत में नफीसा अली ने मौजूदा दौर की फिल्मों में बढ़ती हिंसा पर भी चिंता जाहिर की। उनका मानना है कि आज के युवाओं को केवल हिंसा और बदले की कहानियां नहीं, बल्कि संवेदनशील और परिवार को जोड़ने वाली कहानियां देखने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि ऐसी फिल्में समाज को बेहतर दिशा दे सकती हैं और लोगों के बीच सहानुभूति तथा मानवीय मूल्यों को मजबूत करती हैं।

उन्होंने अपनी चर्चित फिल्म लाइफ इन ए मेट्रो का उदाहरण देते हुए कहा कि इस फिल्म ने कई लोगों की सोच बदली। उन्हें कई ऐसे लोग मिले जिन्होंने बताया कि फिल्म देखने के बाद उन्होंने अपने अकेले रह रहे माता या पिता की दोबारा शादी कराने का फैसला किया। नफीसा का मानना है कि सिनेमा तभी सफल है जब वह समाज में सकारात्मक बदलाव ला सके।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग