18 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘सोनम वांगचुक को पुलिस ने किया किडनैप’ आर्य बब्बर का फूटा गुस्सा, विशाल ददलानी ने जबरदस्ती उठाने को बताया कायरता

Sonam Wangchuk kidnapped by Delhi Police: नीट परीक्षा धांधली के खिलाफ जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस द्वारा कथित तौर पर जबरदस्ती हटाए जाने पर बॉलीवुड का गुस्सा फूट पड़ा है। ऐसे में आर्य बब्बर ने इसे 'किडनैपिंग' बताया है, वहीं संगीतकार विशाल ददलानी ने इस कार्रवाई को कायरतापूर्ण बताते हुए देश की चुप्पी पर तीखे सवाल खड़े किए हैं।
2 min read
Google source verification
Arya babbar Outraged Sonam Wangchuk kidnapped by Delhi Police vishal dadlani Calls Forced Abduction Act of Cowardice

सोनम वांगचुक को लेकर आर्य बब्बर और विशाल ददलानी ने किया पोस्ट (Photo Source- Instagram)

Sonam Wangchuk kidnapped by Delhi Police: नीट (NEET-UG) परीक्षा में कथित धांधली और शिक्षा सुधारों को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर लद्दाख के प्रसिद्ध शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk) पिछले 3 हफ्तों से भूख हड़ताल पर बैठे थे। उनकी लगातार तबीयत बिगड़ रही थी। ऐसे में आज शनिवार सुबह उन्हें सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया है। अस्पताल के बाहर भारी पुलिस और अर्धसैनिक बल तैनात हैं। सूत्रों के मुताबिक, वांगचुक की देखभाल के लिए अस्पताल में दो डॉक्टरों और दो पैरामेडिक्स की एक टीम तैनात की गई है।

इस बीच पुलिस द्वारा वांगचुक को अस्पताल ले जाए जाने के बाद प्रदर्शनकारियों को जंतर-मंतर प्रदर्शन स्थल से भी हटाया जा रहा है। अचानक सोनम वांगचुक के साथ ऐसे व्यवहार पर बॉलीवुड सितारों का गुस्सा फूट पड़ा है। पहले राज बब्बर के बेटे आर्य बब्बर और म्यूजिक कंपोजर और सिंगर विशाल ददलानी (Vishal Dadlani) ने सरकार और प्रशासन पर बेहद तीखा हमला बोला है।

सोनम वांगचुक को उठाने पर विशाल ददलानी का फूटा गुस्सा

सोनम वांगचुक को पुलिस द्वारा कथित तौर पर बलपूर्वक हटाए जाने की घटना पर रिएक्ट करते हुए विशाल ददलानी ने सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर किया। उन्होंने प्रशासन के इस रवैये को बेहद शर्मनाक और कायरतापूर्ण बताया है। विशाल ददलानी ने बेहद भावुक और कड़े शब्दों में कहा, "देखी है आपने कभी ऐसी कायरता? सोनम जी को जबरदस्ती उठाकर ले गए हैं। इस देश का जो ये लोग कर रहे हैं उसने मेरा दिल तोड़ दिया है। मेरे देश वालों कब जागोगे? अगर अब नहीं जागोगे तो कब जागोगे? मुझे समझ नहीं आ रहा कि मैं क्या कहूं और क्या सोचूं। काश! मैं वहां उनकी मदद के लिए मौजूद होता। गुस्से से इस वक्त मेरा दिमाग फट रहा है।"

आर्य बब्बर ने पुलिस की कार्रवाई को बताया 'किडनैपिंग'

वहीं दूसरी तरफ, अभिनेता आर्य बब्बर ने भी इस पूरी कार्रवाई पर अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया है। उन्होंने सीधे शब्दों में कहा, "सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस ने अगवा कर लिया है। यह एक स्टैंड-अप कॉमेडी जैसा मजाक है, जबकि हम एक लोकतांत्रिक देश में रहते हैं।"

बता दें, सोनम वांगचुक के इस आंदोलन को बॉलीवुड से जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। ऋतिक रोशन, सोनाक्षी सिन्हा, शेखर सुमन, किरण राव और नसीरुद्दीन शाह जैसी बड़ी हस्तियां पहले ही नीट धांधली के खिलाफ और वांगचुक के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद कर चुकी हैं।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग