18 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘सैयारा’ के पहली एनिवर्सरी पर मेकर्स ने फैंस को दिया बड़ा तोहफा, अहान पांडे-अनीत पड्डा के साथ लॉन्च हुआ स्पेशल कलेक्टर एडिशन LP

Saiyaara Film first anniversary: अहान पांडे और अनीत पड्डा ने अपनी पहली एनिवर्सरी बेहद खास अंदाज में सेलिब्रेट की, जिसे उन्होंने 'सैयारा डे' के रूप में मनाया और अब फोटोज सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर किया।
2 min read
Google source verification
Saiyaara Film

Saiyaara Film (सोर्स: instagram-yrf)

Saiyaara Film first anniversary: बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कामयाबी हासिल करने वाली फिल्म 'सैयारा' ने अपनी रिलीज के एक साल पूरे कर लिए हैं। इस खास अवसर को यादगार बनाने के लिए यशराज फिल्म्स ने लंदन के फेमस 'वेम्बली स्टेडियम' में फिल्म का स्पेशल कलेक्टर एडिशन विनाइल LP लॉन्च किया। फिल्म के लीड स्टार अहान पांडे और अनीत पड्डा भी इस इवेंट का हिस्सा बने। इसमें खास बात ये रही कि यही स्टेडियम फिल्म की कहानी का सबसे इमोशनल और यादगार हिस्सा भी था।

म्यूजिक और इमोशनल कहानी

एक साल पहले रिलीज हुई इस रोमांटिक फिल्म ने दुनियाभर में 580 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार किया था। मोहित सूरी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने अपने म्यूजिक और इमोशनल कहानी के दम पर दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई। अब उसी सफर को याद करते हुए पूरी टीम फिर से वेम्बली पहुंची, जहां फिल्म का क्लाइमैक्स फिल्माया गया था।

बता दें, अहान पांडे और अनीत पड्डा ने सोशल मीडिया पर कई फोटोज शेयर करते हुए लिखा,"सैयारा का एक साल वाणी और कृष फिर से वेम्बली में। ऐसा लगता है जैसे ये मोमेंट पहले से तय था।" दोनों स्टार्स ने दर्शकों का आभार जताते हुए कहा कि फिल्म को मिला प्यार उनके लिए बेहद खास है।

फिल्म के फेमस गानों के साथ बैकग्राउंड स्कोर और कई यादगार डायलॉग्स

निर्देशक 'मोहित सूरी' ने इस अवसर पर कहा कि किसी भी प्रेम कहानी की सबसे बड़ी ताकत उसका म्यूजिक होता है। उनके मुताबिक, 'सैयारा' के गानों ने फिल्म की भावनाओं को दर्शकों तक पहुंचाने में सबसे अहम भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि ये विनाइल LP सिर्फ गानों का मोमेंट नहीं, बल्कि उन यादों को दोबारा महसूस करने का माध्यम है, जिन्हें दर्शकों ने फिल्म के साथ जिया।

यशराज फिल्म्स के सीईओ अक्षय विधानी ने बताया कि 'सैयारा' उनके लिए एक बेहद खास प्रोजेक्ट रही, क्योंकि इसके जरिए स्टूडियो ने रोमांटिक फिल्मों की दुनिया में नई शुरुआत की। उन्होंने कहा कि इस कलेक्टर एडिशन को इस तरह तैयार किया गया है ताकि फैंस आने वाले सालों तक फिल्म और उसके म्यूजिक को संजोकर रख सकें। इस पर स्पेशल विनाइल LP में फिल्म के सभी फेमस गानों के साथ बैकग्राउंड स्कोर और कई यादगार डायलॉग्स भी शामिल किए गए हैं। इसके अलावा इसमें फिल्म से जुड़ी एक विशेष डायरी, एक्सक्लूसिव इंक पेन और किरदारों से बेस्ड बुकमार्क भी दिए गए हैं, जिससे ये कलेक्टर एडिशन फैंस के लिए और भी खास बन गया है।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग