बॉलीवुड

कोरोना: प्रिंस चार्ल्स के ठीक होने की पद्मिनी कोल्हापुरी कर रही है प्रार्थना,kiss लेने पर मचा था हड़कंप

71 साल के प्रिंस चार्ल्स हाल ही में कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं कोरोना वायरस के चलते अब तक 22 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है
2 min read
padmini_feature.jpg

नई दिल्ली। आज के समय में देश-दुनिया की सबसे बड़ी खबर बना हुआ है कोरोना वायरस। जिसके के चलते पूरी दुनिया में हड़कंप मचा हुआ है। चारों और सिर्फ मौत का मंजर ही देखने को मिल रहा है। अब इस महामारी से पूरी दुनिया में लाखों लोग इसके घेरे में आ चुके है। और 22 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। कोरोना के इस कहर से ना केवल आम आदमी बल्कि इंग्लैंड की रॉयल फैमिली के राजकुमार चार्ल्स का भी नाम शामिल हो चुका हैं।

अब कोरोना वायरस का कहर राजघराने तक पहुच चुका है जिसमें 71 साल के प्रिंस चार्ल्स इस महामारी से सक्रमिंत बताए जा रहे है। अब उनके ठीक होने की प्रार्थना हॉलिवुड से लेकर बॉलीवुड की हर बड़ी हस्तियां कर रही है। उन्ही में से एक एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरी भी प्रिंस चार्ल्स के लिए काफी चिंतनीय है वे भी उनके जल्द ठीक होने की ईश्वर से प्रार्थना कर रही हैं।

पद्मिनी का जुड़ चुका है प्रिंस चार्ल्स के साथ नाम

ये बात बहुत कम लोग जानते है कि पद्मिनी का नाम प्रिंस चार्ल्स से जुड़े होने की खबरे काफी सुनने को मिली थी। यह बात उन दिनो की है जब 1980 में पद्मिनी और प्रिंस चार्ल्स भारत आए थे और उनके स्वागत के लिए पद्मिनी ने फूलों की माला उन्हें पहनाई थी फिर इसके बाद पद्मिनी के द्वारा किया गया किस खूब सुर्खियां बटोर रहा था उस समय पद्मिनी 15 साल की थीं। बताया जाता है कि पद्मिनी की इस तरह से किस करने को लेकर खुद प्रिंस चार्ल्स को भी हैरानी हुई थी। इसके बाद ये किस सिनेमा के इतिहास की सबसे विवादित बातों में गिना जाने लगा।

बता दें कि प्रिंस चार्ल्स कोरोना के चलते स्कॉटलैंड में आइसोलेशन में हैं। उनकी पत्नी कमिला भी उनके साथ हैं, हालांकि उनका टेस्ट नेगेटिव आया है। भारत की बात करें तो अभी तक लगभग 700 लोगों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है और 10 से ज्यादा की मौत हो चुकी है. सिंगर कनिका कपूर भी कोरोना पीड़ितों में शामिल हैं।

Updated on:
27 Mar 2020 09:58 am
Published on:
27 Mar 2020 09:56 am