71st Miss World: मिस वर्ल्ड 2024 के फिनाले की मेजबानी कर रहे बॉलीवुड निर्माता-निर्देशक करण जौहर ने कहा है कि इस कार्यक्रम की मेजबानी करने से उन्हें ‘King of The World' जैसा महसूस होता है।
71st Miss World: 71वीं मिस वर्ल्ड इवेंट में 112 प्रतिभागियों और मेहमानों को एड्रेस करते हुए केजेओ ने लियोनार्डो डिकैप्रियो और केट विंसलेट-स्टारर 'टाइटैनिक' मूवी के डायलॉग बोलते हुए खुद को राजा जैसे महसूर करता हुआ बताया।
इंडिया टीवी के चेयरमैन और एडिटर इन चीफ रजत शर्मा शनिवार (9 मार्च) को मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता के 71वें संस्करण को जज करेंगे। इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम के जजों में से एक रजत शर्मा भी हैं। यह ब्यूटी पेजेंट 28 साल के लंबे अंतराल के बाद इस बार भारत में लौटा है, जिसका अंतिम कार्यक्रम मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में हो रहा है। यह आखिरी बार 1996 में बेंगलुरु में हुआ था।
यह भी पढ़ें: एक ही सोफे पर पत्नी ज्योति संग बैठे दिखे पवन सिंह, फैंस बोले, ‘वाह भाभी…’
कैरोलिना बिलावस्का पहनाएंगी ताज
इवेंट के लिए, केजेओ ने झिलमिलाते कंधों और काली पैंट के साथ एक काले रंग का टक्सीडो पहना था। इस बार यह सौंदर्य प्रतियोगिता 28 साल बाद भारत लौट रही है। आपको बता दें कि मुंबई में जन्मी सिनी शेट्टी मिस वर्ल्ड में भारत का रिप्रेजेंट कर रही हैं। इस प्रतियोगिता में 112 प्रतिभागी होंगे। मिस वर्ल्ड 2023 पोलैंड की कैरोलिना बिलावस्का शनिवार को मुंबई में फाइनल में अपने उत्तराधिकारी को ताज पहनाएंगी।