बॉलीवुड

20 साल की लड़की ने एक्ट्रेस को बनाया ऑनलाइन हैरेसमेंट का शिकार, अपराधी के बारें में जानकर दंग रह जाएंगे आप

Anupama Parameswaran Cyber Police Complaint: साउथ एक्ट्रेस अनुपमा परमेश्वरन को एक 20 साल की लड़की ने ऑनलाइन हैरेसमेंट का शिकार बनाया। इस लड़की की नासमझी से एक्ट्रेस को मेंटल ट्रॉमा झेलना पड़ा…
2 min read
• •
Updated: 10 Nov 2025, 2:58 PM IST
20 साल की लड़की ने एक्ट्रेस को बनाया ऑनलाइन हैरेसमेंट का शिकार, अपराधी के बारें में जानकर दंग रह जाएंगे आप
एक्ट्रेस अनुपमा परमेश्वरन (सोर्स: X @anupamahere)

Anupama Parameswaran Cyber Police Complaint: साउथ इंडस्ट्रीज की जानी-मानी एक्ट्रेस अनुपमा परमेश्वरन हाल में साइबर हैरेसमेंट का शिकार हो गईं है। अनुपमा ने एक फेक इंस्टाग्राम अकाउंट के खिलाफ पुलिस में शिकायत दायर कराई है। जो उनके और उनके परिवार के बारे में झूठी, गलत और आपत्तिजनक बातें फैला रहा था।

एक्ट्रेस को बनाया ऑनलाइन हैरेसमेंट का शिकार

इसके साथ ही, अनुपमा परमेश्वरन ने बताया कि , मेरी फेक अकाउंट बनाकर उससे छेड़छाड़ हुई तस्वीरें (मॉर्फ्ड इमेज) और बेबुनियाद आरोप शेयर किए जा रहे थे, जिससे उन्हें और उनके परिवार को मेंटल ट्रॉमा झेलना पड़ रहा है। शुरुआती जांच में पता चला कि इस हरकत के पीछे तमिलनाडु की एक 20 साल की लड़की है।

इतना ही नहीं, अनुपमा ने इस मामले के बारे में सोशल मीडिया पर बताया, 'केरल साइबर क्राइम पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के बाद ये पता चला कि ये सब एक लड़की कर रही थी, और उसकी उम्र बहुत ही कम है, इसलिए मैं उसकी पहचान ऐसे उजागर नहीं कर सकती हूं।' ये सच्चाई जानकर फैंस सोच मे पड़ गए है कि आज-कल कुछ भी हो सकता है।

स्मार्टफोन और सोशल मीडिया

इसके आगे अनुपमा ने कहा, 'मैं इस घटना को इसलिए शेयर कर रही हूं ताकि ये साफ हो जाए कि स्मार्टफोन और सोशल मीडिया तक पहुंच होने का मतलब ये नहीं है कि किसी दूसरों को परेशान करने, बदनाम करने और नफरत फैलाने का अधिकार मिल गया है।

हर किसी को जिम्मेदारी और आजादी से अपना काम करने का हक है, तो ऐसा काम करके आप किसी को आहात नहीं कर सकते है। एक्ट्रेस की इस कदम का सोशल मीडिया पर फैंस खूब तारीफ कर रहे है। फैंस साइबर बुलिंग के खिलाफ आवाज उठाने, जवाबों और पीड़ितों का सपोर्ट करने की मांग कर रहे हैं, ताकि ऐसी घटना किसी भी आम इंसान के साथ ना हो।

Updated on:
10 Nov 2025, 2:58 PM IST
Published on:
Also Read
View All
उत्तराखंड विवाद के बाद दलेर मेहंदी ने पहली बार तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मेरा भाई मिका मेरे लिए मजबूती से खड़ा रहा’

पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट

सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’