बॉलीवुड

आमिर खान की बेटी आइरा खान को लोगो ने फोटो शेयर करने पर ट्रोल किया

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की बेटी आइरा खान एक बार फिर से अपनी तस्वीरों के चलते ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं। यूजर्स इरा को कमेंट बॉक्स में कई भद्दी बातें लिख रहें।
2 min read
• •
Updated: 24 Apr 2021, 3:30 PM IST
Aamir Khan Daughter Ira Khan Troll For Her Latest Pics
Aamir Khan Daughter Ira Khan Troll For Her Latest Pics

नई दिल्ली। बॉलीवुड में मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से मशहूर हैं अभिनेता आमिर खान। सालों बाद भी आमिर खान का चार्म दर्शकों के बीच छाया हुआ है। वहीं उनके बच्चों की बात करें तो उनकी बेटी आइरा खान वैसे तो अभी तक बॉलीवुड की दुनिया से दूर हैं, लेकिन बावजूद इसके वह सुर्खियों में बनी रहती हैं। इरा सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और खुलकर बोलती और लिखती हैं। यही वजह है कि अक्सर देखा जाता है कि लोगों के निशाने पर आ जाती हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है। हाल ही में इरा ने अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की है। जिसके बाद से वह लगातार ट्रोल हो रही हैं।

आइरा खान की लेटेस्ट तस्वीरों पर शुरू हुआ विवाद

दरअसल, आइरा खान ने अपने ऑफिशियल इंस्टग्राम पर अपनी लेटेस्ट दो तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वह स्विमिंग पूल के सामने मस्ती करती हुईं दिखाई दे रही हैं। फोटोज में आइरा के लुक की बात करें तो उन्होंने बिकनी के ऊपर पिंक कलर की शर्ट पहनी है। स्विमिंग पूल के किनारे आइरा अलग-अलग अंदाज में तस्वीरें क्लिक करवाती हुईं दिखाई दे रही हैं। जैसे ही आइरा ने यह तस्वीरें पोस्ट की वह सुर्खियों में आ गईं। लोग उनकी तस्वीरों को देख उन्हें भद्दे कमेंट्स करने लगे।

ट्रोलर्स ने ही हदें पार

इरा को ट्रोल करते हुए उनकी पोस्ट पर एक यूजर ने लिखा कि 'खान नाम हटा लो अपने नाम के पीछे से।' वहीं एक यूजर ने लिखा है कि 'इनके पास पैसा है इसलिए वह रमजान का महीना भूल गई हैं।' वहीं अन्य यूजर ने कहा कि 'यह तस्वीर उन तक तो ठीक है लेकिन अगर उनके पापा ये तस्वीर देखेंगे तो।' वहीं एक यूजर ने इरा के लिए लिखा है कि 'रमजान का महीना है कुछ शर्म कर लो।' आपको बता दें अक्सर आइरा को यह परेशानी सोशल मीडिया पर झेलनी पड़ती है। वह किसी ना किसी वजह से ट्रोल होती रहती हैं।

आइरा खान का वर्कफ्रंट

आमिर खान की बेटी फिल्मी दुनिया से बेशक दूर हैं, लेकिन वह सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। साथ ही वह थिएटर भी करती हैं। साल 2019 में आइरा ने यूरिपेडस मेडया नाटक से डायरेक्टोरिल में अपना शानदार डेब्यू किया था। इस नाटक में उनके भाई जुनैद खान और हेचल कीच मुख्य भूमिका निभाते हुए दिखाई दिए थे। साथ ही आइरा मानसिक तौर पर डिप्रेशन से जूझ रहे लोगों की मदद कर रही संस्थाओं से भी जुड़ी हैं और उनके साथ काम करती हैं।

Published on:
Also Read
View All
पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट

सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’

बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन 45% का उछाल फिर भी ‘आदिपुरुष’ से पीछे ‘रामायण’, 182 करोड़ रुपये के पार पहुंचा कलेक्शन