बॉलीवुड

आमिर खान की फिल्म ‘लापता लेडीज’ को ऑस्कर 2025 में मिली एंट्री, बड़े स्टार्स की इन फिल्में को छोड़ा पीछे

Laapataa Ladies Oscars 2024: आमिर खान की फिल्म लापता लेडीज को ऑस्कर्स 2025 में इंडिया से भेजा गया है। इस फिल्म ने बड़े-बड़े स्टार्स की फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए ऑस्कर 2025 में एंट्री ली है।

less than 1 minute read
Sep 23, 2024
'लापता लेडीज' की ऑस्कर में हुई एंट्री

Laapataa Ladies Oscars 2024: आमिर खान की फिल्म 'लापता लेडीज' को ऑस्कर्स 2025 में इंडिया से भेजा गया है। इसकी पुष्टि फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया सिलेक्शन कमेटी के चेयरमैन जाहनु बरुआ ने खुद की है। ऑस्कर की रेस में 29 फिल्में शामिल थीं, लेकिन इन सभी फिल्मों में से 'लापता लेडीज' को चुना गया है।

'लापता लेडीज' ने इन बड़े स्टार्स की फिल्मों को पिछाड़ा

ऑस्कर 2024 में शामिल होने के लिए कुल 29 फिल्में रेस में थीं। इनमें रणबीर कपूर की 'एनिमल' और विक्की कौशल की 'सैम बहादुर' जैसी फिल्में भी शामिल थीं। हालांकि, 13 मेंबर्स की ज्यूरी ने सभी फिल्मों में से 'लापता लेडीज' का चुना है।

इस OTT प्लेटफॉर्म पर मौजूद है 'लापता लेडीज'

फिल्म 'लापता लेडीज' को आमिर खान की एक्स वाइफ और डायरेक्टर किरण राव ने डायरेक्ट किया है। यह 1 मार्च, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसमें नितांशी गोयल, प्रतिभा रांटा, स्पर्श श्रीवास्तव और रवि किशन मुख्य भूमिका में हैं। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने कुछ खास कमाई नहीं की थी, लेकिन इसमें मौजूद कलाकारों की एक्टिंग और कहानी लोगों को खूब पसंद आई थी। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर भी मौजूद है।

किरण राव का सपना हुआ सच

'लापता लेडीज' को ऑस्कर 2024 के लिए फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया ने भारत की आधिकारिक एंट्री के रूप में भेजा है। पिछले दिनों फिल्म की डायरेक्टर किरण ने यह इच्छा भी जताई थी कि उनकी फिल्म 'लापता लेडीज' को ऑस्कर में भेजा जाए और अब उनका यह सपना सच हो गया है। किरण और आमिर खान, दोनों ने मिलकर इस फिल्म का निर्माण किया है।

Also Read
View All

अगली खबर