Salim Khan in ICU: सलमान खान के पिता सलीम खान ICU में हैं। उन्हें देखने आमिर खान गए थे। मिलकर आने के बाद उन्होंने उनका हेल्थ अपडेट दी है। उनका कहना है कि वह उनसे मिल तो नहीं पाए, लेकिन उनके लिए दुआ करें।
Aamir Khan On Salim Khan ICU: बॉलीवुड के सुल्तान सलमान खान के घर पर मातम छाया हुआ है। घर के मुखिया यानी सलीम खान को 17 फरवरी को मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। उन्हें ब्रेन हेमरेज हुआ था। वह अभी भी ICU में भर्ती हैं और उनका इलाज चल रहा है। ऐसे में उन्हें देखने हर रोज बड़े-बड़े सितारे पहुंच रहे हैं। ऐसे में आमिर खान भी बीती रात सलीम खान से मिलने गए थे। जिसके बाद उन्होंने बड़ा अपडेट दिया है। उनका कहना है कि सलीम खान को दुआओं की जरूरत है।
सलीम खान से मिलने अस्पताल पहुंचे आमिर खान ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि सलीम साहब अभी भी आईसीयू (ICU) में डॉक्टरों की निगरानी में हैं। आमिर ने कहा, "मैं सलीम साहब से मिलने गया था और उनके परिवार के साथ काफी समय बिताया। वह आईसीयू में हैं, इसलिए मैं उनसे निजी तौर पर तो नहीं मिल सका, लेकिन उनकी बेटी अलवीरा जी ने मुझे बताया कि उनकी सेहत में सुधार हो रहा है। हम सब बस यही दुआ कर रहे हैं कि वह जल्द से जल्द ठीक होकर अपने घर लौट आएं। उन्हे दुआओं की जरूरत है।"
सलीम खान का इलाज कर रहे फेमस डॉक्टर जलील पारकर ने उनकी बीमारी को लेकर डिटेल में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सलीम खान को हल्का 'ब्रेन हेमरेज' हुआ था। उनकी स्थिति को देखते हुए सुबह 'डीएसए' (DSA) नाम का एक प्रोसीजर किया गया था। राहत की बात यह है कि फिलहाल उन्हें किसी बड़ी सर्जरी की जरूरत नहीं पड़ी है।
डॉक्टर ने वेंटिलेटर को लेकर उठ रहे सवालों पर कहा, "उन्हें सुरक्षा के तौर पर वेंटिलेटर पर रखा गया था ताकि उनकी स्थिति और खराब न हो और हम जरूरी जांच कर सकें। उनकी उम्र को देखते हुए रिकवरी में थोड़ा समय जरूर लगेगा, लेकिन उनकी हालत अभी स्थिर (Stable) है। उम्मीद है कि जल्द ही उन्हें वेंटिलेटर से हटा लिया जाएगा।"
जब से सलीम खान के अस्पताल में भर्ती होने की खबर आई है, बॉलीवुड की तमाम बड़ी हस्तियां उनका हाल जानने पहुंच रही हैं। अब तक जावेद अख्तर, संजय दत्त, शिल्पा शेट्टी, संगीता बिजलानी और अमृता अरोड़ा जैसे सितारे अस्पताल का चक्कर लगा चुके हैं। सोशल मीडिया पर भी सलमान खान के फैंस लगातार सलीम खान की सलामती के लिए पोस्ट कर रहे हैं। 89 साल के सलीम खान ने भारतीय सिनेमा को 'शोले' और 'दीवार' जैसी कई शानदार फिल्में दी हैं, और पूरा देश उनकी अच्छी सेहत की कामना कर रहा है।