15 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘आप हमेशा याद आएंगे’, अक्षय कुमार ने असरानी के लिए लिखा भावुक पोस्ट

Akshay Kumar Tribute To Asrani: अक्षय कुमार ने 'भूत बंगला' की रिलीज से पहले कॉमेडी के बादशाह असरानी को याद करते हुए एक इमोशनल नोट शेयर किया और उन्हें कॉमेडी का मास्टर बताया।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Rashi Sharma

Apr 15, 2026

Akshay Kumar Tribute To Asrani

अक्षय कुमार ने असरानी के लिए लिखा इमोशनल नोट। (iifa/Instragram)

Akshay Kumar Tribute To Asrani: इन दिनों बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार अपनी अपकमिंग फिल्म 'भूत बंगला' के प्रमोशन कर रहे हैं और फिल्म की रिलीज के लिए तैयार हैं। ये फिल्म जो उनके लिए बहुत ख़ास है क्योंकि इस फिल्म में वो 14 साल बाद डायरेक्टर प्रियदर्शन के साथ काम कर रहे हैं। इसके अलावा 'भूत बंगला' फिल्म में दिग्गज अभिनेता असरानी भी उनके साथ कुछ सीन्स में नजर आएंगे।

बता दें अक्टूबर 2025 में 84 वर्ष की आयु में कॉमेडी के बादशाह असरानी का निधन हो गया था। उस दौरान इस फिल्म की शूटिंग चल रही थी। अब फिल्म की रिलीज से पहले अक्षय कुमार ने उनके लिए सोशल मीडिया पर एक इमोशनल नोट लिखा और फिल्म के सेट से असरानी के साथ की एक फोटो भी शेयर की।

भूत बंगला की रिलीज से पहले अक्षय कुमार को याद आए असरानी (Akshay Kumar Tribute To Asrani)

बुधवार, 15 अप्रैल को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अक्षय ने लिखा, "कभी-कभी एक तस्वीर सिर्फ यादों का टुकड़ा नहीं होती… एक पूरी जर्नी को समेटती है। ये पिक्चर हमारी फिल्म 'भूत बंगला' की शूटिंग से है… असरानी जी के साथ मेरी दूसरी आखिरी फिल्म। कुल 12 फिल्में हमने साथ की, और हर एक में मैंने उनसे कुछ नया सीखा… हर एक मास्टरक्लास की तरह था टाइम। कॉमेडी इतनी आसान लगती थी जब वो करते थे, लेकिन असल में वो एक मुश्किल काला है। असरानी जी उसके उस्ताद और हमेशा रहेंगे। मेरे लिए ये सिर्फ एक फिल्म नहीं, एक याद है… एक सलाम है उस लीजेंड को। असरानी जी, आप हमेशा याद आएंगे।”

12 फिल्मों में साथ किया काम

'भूत बंगला' (2026) के अलावा अक्षय कुमार और असरानी 12 फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं, जिनमें 'हैवान' (2026) 'खट्टा मीठा' (2010), 'दे दना दन' (2009), 'भूल भुलैया' (2007), 'भागम भाग' (2006), 'गरम मसाला' (2005), 'वेलकम' (2007), 'फिर हेरा फेरी' (2006), 'हेरा फेरी' (2000), 'दीवाने हुए पागल' (2005), 'आवारा पागल दीवाना' (2002) जैसी फिल्मों के नाम शामिल हैं।

ट्रेलर रिलीज होने के बाद से दर्शकों में है उत्साह

बीती 6 अप्रैल को फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों ने बहुत पसंद किया था। तीन मिनट के इस ट्रेलर में अक्षय कुमार के साथ परेश रावल, राजपाल यादव और तब्बू जैसे कलाकारों की कॉमिक टाइमिंग ने लोगों को फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ा दिया है। इसके अलावा फिल्म में दिवंगत असरानी भी पर्दे पर दिखाई देंगे, ये पल भावुक करने वाला होगा।

कब रिलीज होगी भूत बंगला (Bhooth Bangla Release Date)

साल की पहली हॉरर कॉमेडी 'भूत बंगला' आने वाली 17 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। वहीं, 16 अप्रैल से फिल्म के पेड प्रीव्यू भी शुरू हो जाएंगे, जिनकी बुकिंग शुरू हो चुकी है। वहीं, फिल्म के मेकर्स ने एक नया प्रोमो भी रिलीज किया है। 'भूत बंगला' की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है और रिलीज से पहले ही फिल्म ने लगभग 13.84 लाख रुपये की कमाई कर ली है।