
बॉबी देओल ने पिता धर्मेंद्र को लेकर किया खुलासा
Bobby Deol interview Dharmendra last days: बॉलीवुड के 'ही-मैन' कहे जाने वाले दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्रका पिछले साल 89 साल की उम्र में निधन हो गया। एक्टर लंबे समय ये बीमार चल रहे थे, उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था, लेकिन वह स्वस्थ नहीं हो पाए और दुनिया को अलवदा कह दिया। उनके जाने से पूरे देश और सिनेमा जगत में जो खालीपन आया है, उसे कभी भरा नहीं जा सकता। हाल ही में उनके बेटे और अभिनेता बॉबी देओल ने पिता के आखिरी समय को याद करते हुए बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि पापा आखिरी समय में भी काम ढूंढ रहे थे। इसकी मुख्य वह बताते हुए एक्टर इमोशनल हो गए।
एक इंटरव्यू में बॉबी देओल ने पिता धर्मेंद्र की मौत के बाद उन्हें याद किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि पापा धर्मेंद्र में आखिरी वक्त तक फिल्मों में काम करने का गजब का जज्बा था। वह जीवन के आखिरी पड़ाव पर भी कैमरे के सामने लौटने के लिए बेताब थे। भावुक होते हुए बताया, "निधन से कुछ दिनों पहले जब पापा काफी बीमार थे, तब मैं किसी काम से बाहर जा रहा था। मेरी मैनेजर बाहर बैठी थी और पापा हॉल में थे। उन्होंने मुझे अपने पास बुलाया और पूछा कि क्या वह तुम्हारी मैनेजर बैठी है? मैंने कहा- हां पापा। इस पर उन्होंने मुझसे कहा कि उससे कहना कि मेरे लिए कोई अच्छा काम ढूंढे।" बॉबी ने कहा कि पापा हमेशा कहते थे कि एक कलाकार कभी रिटायर नहीं होता।
इंटरव्यू के दौरान बॉबी देओल ने अपने बचपन का एक मजेदार किस्सा भी सुनाया। उन्होंने बताया कि जब वह 16 साल के थे, तो उन्हें गाड़ी चलाने का भूत सवार था, जबकि लाइसेंस 18 साल की उम्र में मिलता है। बॉबी ने कहा, "मैं घरवालों से छिपकर सुबह-सुबह गाड़ी चलाना सीखने निकल जाता था। एक दिन पापा सुबह जल्दी उठ गए और पूछा कि बॉबी कहां है? जब उन्हें पता चला कि मैं गाड़ी चलाने गया हूं, तो मेरे घर लौटते ही उन्होंने मेरी ऐसी क्लास लगाई कि मैंने डर के मारे सचमुच 18 साल का होने तक गाड़ी को हाथ भी नहीं लगाया था।"
अगर बॉबी देओल के वर्क फ्रंट की बात करें, तो 'एनिमल' की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद वे जल्द ही निर्देशक अनुराग कश्यप की आगामी फिल्म 'बंदर' में एक दमदार किरदार में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में बॉबी के साथ सान्या मल्होत्रा, राज बी शेट्टी और सबा आजाद जैसे बेहतरीन कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 5 जून 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।
Updated on:
31 May 2026 08:53 am
Published on:
31 May 2026 08:53 am
