31 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ज्यादा पढ़े-लिखे लोगों के आगे छोटा महसूस करते हैं अक्षय कुमार, निजी जिंदगी को लेकर किया खुलासा

Akshay Kumar Educational Insecurity: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने हाल ही में अपनी पढ़ाई को लेकर एक खुलासा किया है। निजी जिंदगी पर खिलाड़ी कुमार ने क्या कुछ कहा है, चलिए जानते हैं।

2 min read
Google source verification
Akshay Kumar Educational Insecurity

Akshay Kumar (सोर्स- एक्स)

Akshay Kumar Educational Insecurity: बॉलीवुड के एक्शन स्टार अक्षय कुमार अक्सर अपनी फिटनेस, अनुशासन और मेहनत के लिए जाने जाते हैं, लेकिन हाल ही में उन्होंने अपनी जिंदगी से जुड़ा एक ऐसा खुलासा किया है जिसने उनके फैंस को हैरान भी किया और प्रेरित भी। एक टीवी शो के दौरान अक्षय कुमार ने खुलकर स्वीकार किया कि ज्यादा पढ़े-लिखे लोगों के सामने उन्हें कई बार खुद को छोटा महसूस होता है। क्या कुछ कहा अक्षय ने, चलिए जानते हैं

अक्षय कुमार ने किया खुलासा (Akshay Kumar Educational Insecurity)

दरअसल, लोकप्रिय शो 'वील ऑफ फॉर्च्यून' के एक एपिसोड में अक्षय कुमार एक कंटेस्टेंट की शैक्षणिक उपलब्धियों से इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने अपने मन की बात सबके सामने रख दी। उन्होंने बताया कि पढ़ाई को लेकर उनके मन में हमेशा से एक कमी का एहसास रहा है और कई बार वो सोचते हैं कि काश उन्होंने भी ज्यादा शिक्षा हासिल की होती।

पढ़ाई को लेकर जताया अफसोस (Akshay Kumar Educational Insecurity)

शो के दौरान एक कंटेस्टेंट से बातचीत करते हुए अक्षय कुमार ने कहा कि जब वो उच्च शिक्षित लोगों यानी ज्यादा पढ़े-लिखे लोगों से मिलते हैं तो उन्हें लगता है कि शिक्षा का महत्व जीवन में कितना बड़ा होता है। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि कई बार उन्होंने पढ़ाई करने की कोशिश की, लेकिन पढ़ने में मन नहीं लगने के कारण वो आगे नहीं बढ़ पाए। यह स्वीकारोक्ति उनके सरल और ईमानदार व्यक्तित्व को दर्शाती है।

अक्षय ने दर्शकों को भी संदेश दिया कि शिक्षा जीवन में बहुत जरूरी है और युवाओं को इसे गंभीरता से लेना चाहिए। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि लोगों को उनकी नहीं, बल्कि पढ़े-लिखे लोगों की राह पर चलना चाहिए।

पत्नी ट्विंकल खन्ना की उपलब्धियों का भी जिक्र

दिलचस्प बात यह है कि अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना एक सफल लेखिका हैं और अब तक कई किताबें लिख चुकी हैं। उनके लेखन और बौद्धिक उपलब्धियों का जिक्र करते हुए अक्षय ने ये भी बताया कि परिवार में शिक्षा को लेकर एक पॉजिटिव माहौल हमेशा रहा है।

दर्शकों को दी खास सलाह (Akshay Kumar Educational Insecurity)

शो के मंच से अक्षय कुमार ने युवाओं को खास संदेश देते हुए कहा कि जीवन में शिक्षा से बढ़कर कुछ नहीं होता। उन्होंने यह भी कहा कि डिग्री और ज्ञान इंसान को आगे बढ़ने का मौका देते हैं और आत्मविश्वास भी बढ़ाते हैं। उनके इस बयान को सोशल मीडिया पर भी खूब सराहा जा रहा है।

फिल्मों में जल्द दिखेंगे नए अंदाज में

वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार जल्द ही निर्देशक प्रियदर्शन की फिल्म 'भूत बंगला' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ वामिका गब्बी भी अहम भूमिका निभाती दिखाई देंगी। फैंस को उम्मीद है कि ये फिल्म अक्षय कुमार को एक बार फिर अलग अंदाज में पेश करेगी।