14 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bhooth Bangla: अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, जानिए कितना कम हुआ फिल्म का रनटाइम

Bhooth Bangla: डायरेक्टर प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित और अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म 'भूत बंगला' 3 दिन बाद सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। सिनेप्रेमी बेसब्री से फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन इस बीच रिलीज से पहले ही सेंसर बोर्ड ने फिल्म में कुछ बदलाव किए हैं।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Rashi Sharma

Apr 14, 2026

Bhooth Bangla

भूत बंगला पर चली कैंची। (फोटो सोर्स: IMDb)

Bhooth Bangla: बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार उर्फ अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘भूत बंगला’ 3 दिन बाद रिलीज होने वाली है। निर्देशक प्रियदर्शन की ये फिल्म एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म है। एक तरफ जहां फैंस को फिल्म का बेसब्री से इंतजार है, तो वहीं, फिल्म पर अब सेंसर बोर्ड की गाज गिर गई है। फिल्म की रिलीज से पहले ही सेंसर बोर्ड ने फिल्म में कई बदलाव करवा दिए हैं। आइए जानते हैं कि फिल्म में बोर्ड ने क्या-क्या बदलाव सुझाये हैं। साथ ही ये भी जानते हैं कि फिल्म का रनटाइम कितना है?

सेंसर बोर्ड ने किए बदलाव

ख़बरों के मुताबिक, फिल्म ‘भूत बंगला’ को लेकर ये बात सामने आई है कि सेंसर बोर्ड यानी CBFC (The Central Board of Film Certification) ने फिल्‍म पर कैंची चलाई है और कई बदलाव करवाए हैं। वहीं, फिल्म से कुछ डायलॉग्‍स में यूज अभद्र भाषा को भी हटाया गया है। इसके अलावा फिल्म को UA 16+ सर्टिफिकेशन दिया गया है। जानकारी के लिए बता दें कि फिल्ममेकर्स ने 2 अप्रैल को ‘भूत बंगला’ को सेंसर बोर्ड को सौंपी थी।

10 मिनट के सीन्स काटे गए

रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म के रिव्यू करने के बाद सेंसर बोर्ड ने फिल्म निर्माताओं से फिल्म में कुछ बदलाव करने को कहा है। बोर्ड ने फिल्म के 26वें मिनट पर इस्तेमाल किए गए एक अश्लील शब्द को बदलने के लिए कहा है। इसके अलावा फिल्म में कुछ और जगहों पर भी आपत्तिजनक शब्दों को बदला गया है और इन बदलावों की वजह से फिल्म से करीब 10 मिनट का हिस्सा हटा दिया गया है। सीन्स हटने के बाद अब फिल्म का रनटाइम 2 घंटे 44 मिनट 52 सेकंड रह गया है और इसे UA 16+ सर्टिफिकेट मिला है।

ट्रेलर रिलीज होने के बाद से दर्शकों में है उत्साह

बीती 6 अप्रैल को फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों ने बहुत पसंद किया था। तीन मिनट के इस ट्रेलर में अक्षय कुमार के साथ परेश रावल, राजपाल यादव और तब्बू जैसे कलाकारों की कॉमिक टाइमिंग ने लोगों को फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ा दिया है। इसके अलावा फिल्म में दिवंगत असरानी भी पर्दे पर दिखाई देंगे, ये पल भावुक करने वाला होगा।

कब रिलीज होगी भूत बंगला

साल की पहली हॉरर कॉमेडी 'भूत बंगला' आने वाली 17 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। वहीं, 16 अप्रैल से फिल्म के पेड प्रीव्यू भी शुरू हो जाएंगे, जिनकी बुकिंग शुरू हो चुकी है। वहीं, फिल्म के मेकर्स ने एक नया प्रोमो भी रिलीज किया है।

अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की हिट जोड़ी

फिल्म में अक्षय कुमार के साथ तब्बू, वामिका गब्बी, परेश रावल और राजपाल यादव जैसे कलाकार नजर आएंगे। फिल्म की स्टारकास्ट ऐसी है, जिसके होने से ही फिल्म में कॉमेडी की खुशबू आ जाती है। वहीं, फिल्म में अक्षय और प्रियदर्शन की जोड़ी सोने पे सुहागा जैसा कमाल करेगी। ये जोड़ी पहले भी कई बड़ी हिट फिल्में दे चुकी है, जिसमें, हेरा फेरी (2000), गरम मसाला (2005), भागम भाग (2006), भूल भुलैया (2007), दे दना दन (2009), और खट्टा मीठा (2010) फिल्में शामिल हैं। शायद यही वजह है कि 'भूत बंगला' में इस जोड़ी से एक बार फिर मजेदार कॉमेडी की उम्मीद की जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग