बॉलीवुड

आमिर की फिल्म ‘महाभारत’ पर अंबानी लगाएंगे 1000 करोड़!

खबरों के मुताबिक आमिर खान की इस फिल्म को रिलायंस कंपनी के मालिक मुकेश अंबानी की तरफ से 1000 करोड़ रुपए का बजट मिलेगा।

2 min read
Mar 21, 2018
aamir khan and mukesh ambani

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ के आखिरी कुछ शूट्स में व्यस्त हैं। इस फिल्म के तुरंत बाद वह अपने अगले बड़े प्रोजेक्ट ‘महाभारत’ में जुटने वाले हैं। खबरों के मुताबिक आमिर खान की इस फिल्म को रिलायंस कंपनी के मालिक मुकेश अंबानी की तरफ से 1000 करोड़ रुपए का बजट मिलेगा।

फिलहाल मुकेश अंबानी ने एंटरटेंमेंट कंपनी इरोज और एकता कपूर के बाला जी प्रोड्क्शन हाउस पर पैसा लगाया हुआ है। कहा जा रहा है कि अब मुकेश अंबानी आमिर खान के इस प्रोजेक्ट के सह-निर्माता बनेंगे। हालांकि अभी इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि अंबानी अपनी कंपनी वॉयकॉम 18 के जरिए इस प्रोजेक्ट पर काम करेंगे या फिर किसी नई कंपनी के जरिए आमिर खान के प्रोजेक्ट को सपोर्ट करेंगे।

यह प्रोजेक्ट काफी बड़ा माना जा रहा है क्योंकि यह फिल्म 5 हिस्सों में बनाई जाएगी। कहा जा रहा है कि इस सीरीज में आने वाली सभी पांच फिल्मों की डायरेक्शन की जिम्मेदारी 'सीक्रेट सुपरस्टार' के डायरेक्टर अद्वैत चंदन को दी गई है।

भगवान कृष्ण का रोल अदा करेंगे आमिर
इस फिल्म में आमिर कृष्ण का रोल निभाना चाहते हैं। इसके अलावा आमिर का कहना है कि अपने रोल के साथ पूरा इंसाफ करना चाहते हैं। कृष्ण के रोल के लिए उन्हें काफी मेहनत करनी पड़ेगी। इस वजह से वह इस प्रोजेक्ट को बेहद सीरियसली ले रहे हैं।

प्री-प्रोडक्शन पर काम शुरू
बता दें कि इस फिल्म का प्री-प्रोडक्शन का काम शुरू हो चुका है। आमिर का पुराना रिकॉर्ड देखा जाए तो वह फिल्म में अपने किरदार के लिए काफी मेहनत करते हैं। जाहिर है उन्हें भगवान श्रीकृष्ण के रूप में ढलने के लिए भी काफी मेहनत करनी पड़ेगी।

आमिर खान की अपकमिंग फिल्म
इसके अलावा अगर आमिर खान के करियर की बात करें तो बता दें फिलहाल वह फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ अमिताभ बच्चन , फातिमा सना शेख और कैटरीना कैफ अहम रोल में हैं।

ये भी पढ़ें

‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तां’ के सेट से फातिमा और बिग बी की तस्वीरें हुई आउट, योद्धा के लुक में दिखीं फातिमा
Updated on:
21 Mar 2018 04:33 pm
Published on:
21 Mar 2018 02:57 pm
Also Read
View All
‘धुरंधर 2’ ने रचा इतिहास, बनी भारत की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म, अब आमिर की ‘दंगल’ से सिर्फ इतने करोड़ पीछे

अमेरिका में रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की मची धूम, 20 मिनट की क्लिप ने उड़ाया गर्दा, रिलीज से पहले ही ऑस्कर की भविष्यवाणी

नाबालिगों के शराब पीने की लत पर भड़कीं अभिनेत्री ईशा कोप्पिकर, बोलीं- बिना ID वेरिफिकेशन के ही मिलती है ड्रिंक

‘लोग मुझे गरीब समझेंगे’ इस फेमस एक्टर को नहीं करना था काम, रिजेक्ट होने के लिए भेजी थी अपनी खराब तस्वीरें

थिएटर में फिसड्डी लेकिन ओटीटी पर सुपरहिट हुई थ्रिलर से भरी ये फिल्म, ‘तू या मैं’ देख लोगों ने पकड़ा माथा!