18 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘मेरे पिता को डिमेंशिया है’, पिता रणधीर की बीमारी पर छलका करीना कपूर का दर्द, इमोशनल होकर बोलीं- उनकी याददाश्त जा रही है

Saif Ali Khan-Kareena Kapoor On Kapil Sharma Show: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान हाल ही में अपनी पत्नी करीना कपूर के साथ कपिल शर्मा के शो पर नजर आए। इस दौरान करीना कपूर ने अपने पिता रणधीर कपूर को लेकर एक बड़ी बात कही। इसी दौरान करीना ने बताया, मेरे पिता की याददाश्त अब जाती जा रही है। वो 80 साल के हो गए हैं। उन्हें डिमेंशिया है।
2 min read
Google source verification
Kareena Kapoor On Father Randhir Kapoor

करीना कपूर-रणधीर कपूर (फोटो सोर्स- IMDb)

Kareena Kapoor On Father Randhir Kapoor: बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर ने अपने पिता और दिग्गज अभिनेता रणधीर कपूर की सेहत को लेकर एक भावुक बात साझा की है। सैफ अली खान के साथ ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में पहुंचीं करीना ने बताया कि उनके पिता रणधीर कपूर की याददाश्त अब धीरे-धीरे कमजोर होती जा रही है और उन्हें डिमेंशिया है। पिता की बीमारी का जिक्र करते हुए करीना भावुक भी हो गईं।

दरअसल, शो के दौरान करीना कपूर कपिल शर्मा और उनके शो की तारीफ कर रही थीं। उन्होंने कहा कि कपिल शर्मा का शो लोगों के चेहरों पर मुस्कान लाने का काम करता है। इसी दौरान करीना ने अपने माता-पिता के हालिया घर आने का किस्सा सुनाया और बातचीत रणधीर कपूर की सेहत तक पहुंच गई।

‘मेरे पिता को डिमेंशिया है’

करीना ने बताया कि उनके माता-पिता हाल ही में उनके घर आए थे। उन्होंने कहा कि उनके पिता 80 साल के हो चुके हैं और उनकी याददाश्त अब जाती जा रही है। करीना ने साफ शब्दों में कहा कि उनके पिता को डिमेंशिया है।

करीना ने बताया कि उन्होंने अपने पिता से कहा था कि वह कपिल शर्मा के शो में जाने वाली हैं। यह सुनकर रणधीर कपूर ने तुरंत ऊपर की तरफ देखा। करीना के मुताबिक, कपिल शर्मा के शो की लोकप्रियता और उसका लोगों पर असर ऐसा है कि रणधीर भी उसका नाम सुनकर प्रतिक्रिया देने लगे।

अपने पिता की इस हालत का जिक्र करते हुए करीना की आवाज में भावुकता साफ नजर आई। उन्होंने कहा कि कपिल शर्मा का शो लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाता है और शायद यही उसकी सबसे बड़ी खासियत है।

पिता रणधीर कपूर से करीना का खास रिश्ता

करीना कपूर अपने माता-पिता रणधीर कपूर और बबीता कपूर के काफी करीब रही हैं। रणधीर कपूर कपूर परिवार की फिल्मी विरासत का अहम हिस्सा रहे हैं। उन्होंने अभिनेता होने के साथ-साथ फिल्मों के निर्देशन में भी काम किया है।

करीना अक्सर अपने परिवार और माता-पिता को लेकर खुलकर बात करती रही हैं। ऐसे में कपिल शर्मा के शो पर पिता की बीमारी के बारे में बात करना उनके लिए भावुक पल बन गया। उन्होंने बीमारी को लेकर कोई लंबी चर्चा नहीं की, लेकिन उनकी बातों से यह जरूर पता चला कि पिता की बदलती याददाश्त उन्हें परेशान करती है।

सैफ अली खान भी शो में रहे मौजूद

करीना के साथ उनके पति सैफ अली खान भी शो में मौजूद थे। दोनों अपनी फिल्म ‘हैवान’ के प्रमोशन के लिए कपिल शर्मा के शो पर पहुंचे थे। जहां करीना ने पिता की बीमारी को लेकर भावुक बात कही, वहीं सैफ अपने मजाकिया अंदाज के कारण चर्चा में रहे।

शो के दौरान सैफ के KBC वाले ‘घी’ के किस्से का भी जिक्र हुआ। कुछ समय पहले वह अमिताभ बच्चन के ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में अक्षय कुमार के साथ पहुंचे थ। वहां 10वें सवाल का सही जवाब देने पर दो साल की गोवर्धन घी की सप्लाई मिलने की बात कही गई थी।

घी का जिक्र सुनते ही सैफ काफी उत्साहित नजर आए थे और उनका रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। अब कपिल के शो पर उन्होंने मजाक में कहा कि उन्हें अभी तक वह घी नहीं मिला है। इतना ही नहीं, सैफ ने यह भी कहा कि उनका चेक भी अभी तक नहीं आया।

करीना और सैफ की बातचीत के बीच हालांकि सबसे भावुक पल तब आया, जब करीना ने अपने पिता रणधीर कपूर की डिमेंशिया और उनकी कमजोर होती याददाश्त के बारे में बताया। पिता की सेहत से जुड़ी इस बात ने शो के हल्के-फुल्के माहौल के बीच एक भावुक क्षण पैदा कर दिया।