बॉलीवुड

आमिर खान के पैरों तले खिसकी जमीन, कंगना के बारे में सुनते ही हक्के-बक्के रह गए एक्टर

हाल में आमिर खान ने अपना जन्मदिन धूम-धाम से सेलिब्रेट किया। इस मौके पर आमिर ने मीडिया से भी बातचीत की।
2 min read
Mar 15, 2019
aamir-khan-reply-on-kangana-ranaut-comment
aamir-khan-reply-on-kangana-ranaut-comment

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranuat) ने अपनी फिल्म 'मणिकर्णिका'(Manikarnika) की रिलीज के समय बॉलीवुड इंडस्ट्री पर निशाना साधा था। उन्होंने पुराने से लेकर नए कलाकारों को यह कहते हुए लताड़ लगाई थी कि ज्यादातर लोग उनके खिलाफ गुटबाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा था कि जो लोग उन्हें अपनी फिल्म की स्क्रीनिंग पर बुलाते हैं लेकिन वो उनकी फिल्म देखने नहीं आते हैं।

कंगना ने आमिर खान को लेकर भी बयान दिया था। उन्होंने कहा था, 'जब आमिर ने मुझे 'दंगल' और 'सीक्रेट सुपरस्टार' के लिए बुलाया था तो मैं गई थी। 'दंगल' मेरे लिए एक महिला प्रधान फिल्म थी लेकिन वो मेरी फिल्म के लिए नहीं आए। आने वाले समय में मेरी तीन फिल्में रिलीज हो रही हैं और मुझे नहीं लगता है कि कोई भी स्टार मेरी फिल्म के बारे में सोशल मीडिया पर कुछ लिखेगा।'

हाल में आमिर खान ने अपना जन्मदिन धूम-धाम से सेलिब्रेट किया। इस मौके पर आमिर ने मीडिया से भी बातचीत की। इस बारें में एक्टर से यह सवाल पूछा गया कि कंगना की नाराजगी के बारे में क्या कहना चाहेंगे? इस पर आमिर ने कहा, 'कंगना मुझसे नाराज हैं लेकिन क्यों.... मैं जब उनसे मिलूंगा तो उनसे इस बारे में जरूर पूछूंगा।'

Published on:
15 Mar 2019 12:27 pm