बॉलीवुड

लाल सिंह चड्ढा : ‘आमिर खान’ की मां ‘जीनत’ देंगी पहला क्लैप, शूटिंग से जुड़ी ये बातें आई सामने

Aamir Khan's Lal Singh Chaddha : फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ को पहला क्लैप आमिर खान की मां जीनत देंगी।
2 min read
Oct 26, 2019
lalsingh.png

फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ को पहला क्लैप आमिर खान की मां जीनत देंगी। इंडस्ट्री के मिस्टर परफेक्ट कहे जाने वाले आमिर खान के 30 साल के करियर में पहली बार उनकी मां क्लैप देंगी। 31 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही फिल्म को पहला शेड्यूल मुंबई में होगा। फिल्म की शूटिंग का पहला चरण यशराज फिल्म्स स्टूडियो में होगा।

View this post on Instagram

Happy 75th Amma! Lots of love. a.

A post shared by Aamir Khan (@_aamirkhan) on

फिल्म का पहला शेड्यूल 15 दिन का होगा जो मुबंई और आसपास के इतिहास पर शूट होगा। फिल्म की शूटिंग दिल्ली और पंजाब सहित उत्तर भारत में भी की जाएगी। ‘लाल सिंह चड्ढा’ की तैयारी में लगे आमिर दाढ़ी बढ़ा रहे हैं।

अद्वैत चंदन की डायरेक्शन में बन रही फिल्म आमिर के साथ करीना कपूर भी नजर आएंगी। फिल्म 1994 में रिलीज हुई हॉलीवुड ब्लॉकबस्टर फॉरेस्ट गंप का ऑफिशियल रीमेक होगी। फिल्म में भारत पाक वॉर और इमरजेंसी के दौरान के सीन दिखाए जाएंगे।

फिल्म में मुख्य किरदार दिमागी तौर अविकसित है लेकिन उसके जीवन में कई मोड़ ऐसे आते हैं, जहां वो खुद को सर्वश्रेष्ठ साबित कर आगे बढ़ता जाता है। फिल्म 2020 दिसंबर में रिलीज होगी।

Published on:
26 Oct 2019 06:51 pm