बॉलीवुड

वेडिंग एनिवर्सरी पर पत्नी Kiran Rao पर Aamir Khan ने लुटाया खूब प्यार, बीवी के लिए गाया ‘तुम बिन जाऊं कहां…’

अभिनेता आमिर खान ( Aamir Khan ) और किरण राव ( Kiran Rao ) की शादी को पूरे 15 साल गिर नेशनल पार्क ( Gir National Park ) में कपल ने किया सेलिब्रेशन आमिर खान का गाना गाते हुए वीडियो हुआ वायरल
2 min read
• •
Updated: 31 Dec 2020, 12:47 AM IST
Aamir Khan Sings For Wife Kiran Rao On 15th Anniversary
Aamir Khan Sings For Wife Kiran Rao On 15th Anniversary

नई दिल्ली। बॉलीवुड इंडस्ट्री में मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से मशहूर एक्टर आमिर खान ( Aamir khan ) और उनकी दूसरी पत्नी किरण राव ( Kiran Rao ) आज अपनी 15वीं सालगिराह ( Wedding Anniversary ) मना रहे हैं। आमिर और किरण ने यअपनी शादी की सालगिराह गिर नेशनल पार्क में मनाई। इस दौरान उनके बेटे आजाद और बेटी इरा खान भी उनके साथ मौजूद थीं। सेलिब्रेशन में परिवार वाले और कुछ करीबी रिश्तेदार ही शामिल हुए थे। सामने आई तस्वीरों में आमिर और किरण ने केक काट अपने परिवार के साथ खूब मस्ती की। यही नहीं खबरें सामने आ रही हैं। इस खास मौके पर आमिर खान गाना गाते हुए भी दिखाई दिए। जिसके बाद से सुर्खियों का बाज़ार पूरी तरह से गर्म है।

दरअसल, सोशल मीडिया पर आमिर खान और किरण राव की एनिवर्सी सेलिब्रेशन ( Aamir Khan Kiran Rao Anniversary Celebration ) की कुछ तस्वीरें और वीडियोज सामने आई हैं। जिसमें पूरा परिवार और कुछ फैंस साथ में मस्ती करते हुए नज़र आ रहे हैं। फोटो में बेटे आजाद को भी माता-पिता संग केक काटते हुए देखा जा रहा है। केक पर A और K लिखा हुआ नज़र आ रहा है। वहीं एक दिलचस्प वीडियो भी सामने आया है। जिसमें अभिनेता आमिर खान गाना गाते हुए नज़र आ रहे हैं। वीडियो देख तो यही लगता है कि आमिर पत्नी किरण के लिए ही गाना गा रहे हैं। वो भी 'तुम बिन जाऊं कहां' वाला। वीडियो में आमिर के पास कुछ लोग नज़र आ रहे हैं। जो म्यूजिक देते हुए दिखाई दे रहे हैं।

आमिर खान का गाना गाने वाले वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। साथ ही फैंस सोशल मीडिया पर वेडिंग एनिवर्सरी विश करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वैसे आपको बता दें आमिर खान की पहली पत्नी का नाम रीना ( Aamir Khan's First Wife Reena ) है। जिनसे उन्होंने 2002 में तलाक ले लिया था। इरा खान और जुनैद उन्हीं के ही बच्चे हैं। वहीं साल 2005 में अभिनेता ने किरण राव के साथ शादी की और उनके साथ उनका बेटा आजाद है।

Published on: