बॉलीवुड

तीसरी बार दूल्हा बनने से पहले आमिर खान ने काम से लिया ब्रेक, गौरी स्प्रैट संग घर पर ही सादगी से करेंगे शादी

Aamir Khan-Gauri Spratt Wedding: अभिनेता आमिर खान औऱ गौरी स्प्रैट की शादी को लेकर पिछले काफी समय से ही चर्चाओं का बाजार गर्म है। दोनों की शादी अगले महीने होने वाली है।
2 min read
• •
Jun 20, 2026
Aamir Khan-Gauri Spratt Wedding
Aamir Khan-Gauri Spratt Wedding (सोर्स- एक्स)

Aamir Khan-Gauri Spratt Wedding: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्मों से लेकर अपने फैसलों तक हर बार अलग रास्ता चुनने वाले आमिर इस बार भी परंपरागत शाही शादी से दूर रहकर सादगी को प्राथमिकता देने वाले हैं। खबरों के मुताबिक, अभिनेता जल्द ही अपनी करीबी दोस्त और पार्टनर गौरी स्प्रैट के साथ शादीशुदा जिंदगी की नई शुरुआत करने जा रहे हैं।

5 जुलाई को आमिर खान की शादी

बताया जा रहा है कि 5 जुलाई को होने वाली ये शादी किसी बड़े होटल या आलीशान रिसॉर्ट में नहीं बल्कि घर पर ही सादगी भरे अंदाज में होगी। परिवार के चुनिंदा सदस्यों और कुछ खास दोस्तों की मौजूदगी में दोनों रजिस्टर्ड मैरिज करेंगे। आमिर और गौरी दोनों ही इस खास मौके को दिखावे से दूर और बेहद साधारण तरीके से मनाना चाहते हैं।

आमिर खान ने शादी की बात पर लगाई मुहर

आमिर खान ने 'डेक्कन क्रॉनिकल' से बात करते हुए इस बात को स्वीकार किया कि वो घर पर ही सिंपल शादी करने वाले हैं। उनके मुताबिक, लंबे समय तक एक-दूसरे को समझने के बाद अब दोनों को लगा कि उनके रिश्ते को अगले पड़ाव तक ले जाने का समय आ गया है। यही वजह है कि दोनों ने शादी का फैसला लिया।

काम से आमिर खान ने बनाई दूरी

दिलचस्प बात ये है कि शादी की तैयारियों के लिए आमिर ने अपने पेशेवर कार्यक्रमों से भी थोड़ी दूरी बना ली है। माना जा रहा है कि विवाह के बाद वो निर्देशक राजकुमार हिरानी के साथ अपनी मच अवेटेड फिल्म ‘3 इडियट्स 2’ की शूटिंग में दोबारा बिजी हो जाएंगे। इस सीक्वल को लेकर दर्शकों में पहले से ही जबरदस्त उत्साह बना हुआ है।

‘3 इडियट्स’ फिल्म के बारे में

2009 में रिलीज हुई ‘3 इडियट्स’ ने भारतीय सिनेमा में एक अलग पहचान बनाई थी। रणछो, फरहान और राजू की दोस्ती आज भी दर्शकों के दिलों में बसी हुई है। अब सालों बाद इसकी अगली कहानी को लेकर चर्चाएं तेज हैं। हालांकि फिल्म की कहानी को लेकर अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन माना जा रहा है कि इसमें किरदारों की जिंदगी के अगले पड़ाव को दिखाया जाएगा।

Updated on:
20 Jun 2026 11:22 am
Published on:
20 Jun 2026 11:22 am
Also Read
View All
Drishyam 3 Box Office Collection 5 Oct: अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ ने मंडे को दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंचा 4 दिनों में कलेक्शन

‘खाकी’ से जुड़ा ‘दृश्यम 3’ का गायतोंडे-विजय सलगांवकर कनेक्शन, 22 साल पुराना वीडियो देख, फैंस बोले- ‘अब समझ आया’

हर्ष छाया के साथ अपनी पहली शादी और तलाक पर खुलकर बोलीं शेफाली शाह, बोलीं- इसमें छिपाने वाली कोई बात नहीं

अजय देवगन ने बॉलीवुड ही नहीं, हॉलीवुड स्टार्स को भी छोड़ा पीछे, ‘दृश्यम 3’ ने टॉम क्रूज-ब्रैड पिट की फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड

‘बचपन में फ्रॉक पहनकर करता था डांस’, दुपहिया 2′ में लड़की का किरदार निभाने पर ‘लापता लेडीज’ फेम स्पर्श श्रीवास्तव का खुलासा