बॉलीवुड

आमिर खान ने आम लोगों के साथ किया हवाई सफर, लोग कह रहे है कही ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तां’ का तो असर नहीं…

कई यूजर्स ने तो आमिर खान के इकोनॉमी क्लास में सफर करने को उनकी फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तां' के फ्लॉप ...

2 min read
Apr 23, 2019
aamir khan

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान इन दिनों 'लाल सिंह चड्ढा' की तैयारियों में जुटे हुए है। आमिर का हाल ही में एक दिलचस्प वीडियो सामने आया हैं जो सोशल मीडिया पर जबरदस्त पसंद किया जा रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो में एक्टर इकोनॉमी क्लास में हवाई सफर करते हुए नजर आ रहे है। आमिर खान जैसे सुपरस्टार से हर कोई बिजनेस क्लास में सफर करने की उम्मीद करता है। लेकिन जब वे एक डोमेस्टिक एयरलाइंस की इकोनॉमी क्लास में नजर आए तो सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आमिर फ्लाइट की विंडो सीट पर बैठे हुए हैं। उन्होंने नीले रंग की टोपी पहन रखी है और चश्मा भी लगा रखा है। आमिर खान को पास पाकर पैसेंजर्स की खुशी देखते ही बन रही है। सोशल मीडिया पर लोग आमिर खान के विनम्रता की तारीफ कर रहे हैं।

View this post on Instagram

#ripbusinessclass 😛 #aamirkhan

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on

कई यूजर्स ने तो आमिर खान के इकोनॉमी क्लास में सफर करने को उनकी फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तां' के फ्लॉप होने से जोड़कर देख रहे हैं। एक फैन ने लिखा, 'आमिर भाई माशा अल्लाह आप सच्चे हीरो हो इकोनॉमी क्लास।' एक और फैन ने लिखा है, 'असल में यह सिम्पलीसिटी क्लास है।'

Published on:
23 Apr 2019 01:31 pm
Also Read
View All