बॉलीवुड

वेबसीरीज Aashram से सुर्खियों में आई त्रिधा चौधरी की बोल्ड तस्वीरें हो रही हैं वायरल, बबीता के किरदार से जीता दर्शकों का दिल

आश्रम वेबसीरीज से लाइमलाइट में आईँ त्रिधा चौधरी त्रिधा ने बोल्ड तस्वीरें हो रही हैं वायरल बबीता के बोल्ड किरदार से त्रिधा ने बनाई खास जगह  
2 min read
• •
Nov 27, 2020
Tridha Chaudhary
Tridha Chaudhary

नई दिल्ली | प्रकाश झा (Prakash Jha) की कुछ दिनों पहले रिलीज हुई वेब सीरीज आश्रम (Aashram) पहले ही काफी विवादों में रही हैं। फिल्म में बाबा को लेकर दिखाई गई चीजों पर करणी सेना ने आरोप लगाया था कि सीरीज के जरिए हिंदू धर्म को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। वहीं सीरीज के दोनों पार्ट में कुछ बोल्ड सीन्स भी डाले गए हैं। जिसे अधिकतर त्रिधा चौधरी (Tridha Choudhury) ने प्ले किया है। उन्होंने आश्रम में बबीता का किरदार निभाया है और अपनी अदाकारी से दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रही हैं। बॉबी देओल (Bobby Deol) के साथ इंटीमेट सीन से त्रिधा ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था। अब एक्ट्रेस की बोल्ड तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

त्रिधा को लेकर लोगों में खूब चर्चा हो रही है। कुछ ही वक्त में इंस्टाग्राम पर उनकी फैन फॉलोइंग बढ़िया हो गई है। त्रिधा के किरदार को आश्रम सीजन 1 और सीजन 2 दोनों में खूब पसंद किया गया। उनकी लाइफस्टाइल की बात करें तो असल जीवन में भी वो कुछ ऐसी ही हैं।

त्रिधा ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत बंगाली फिल्मों से की थी। उनकी पहली फिल्म मिशौर रोहोस्यो थी। उसके बाद उन्हें स्टार प्लस के टीवी सीरियल दहलीज से पहचान मिली। त्रिधा ने सल 2017 में वेब सीरीज स्पॉटलाइट में काम किया। उसके बाद त्रिधा को काम मिलता गया और वो अपना अभिनय दिखाती गईं। त्रिधा वेबसीरीज बंदिश बैंडिट्स में भी अहम भूमिका निभा चुकी हैं। इसके अलावा वो वेबसीरीज द चार्जशीट में भी लीड रोल प्ले कर चुकी हैं। अब त्रिधा आश्रम और आश्रम 2 से खूब लाइमलाइट बंटोर रही हैं।

Published on:
27 Nov 2020 05:36 pm
Also Read
View All
‘मुझे तो नाना पाटेकर की मौत पर शक हो रहा है’, तनुश्री दत्ता ने फिर बोला हमला, सुशांत सिंह राजपूत के नाम को भी घसीटा

कसाब को फांसी दिलाने वाले वकील उज्जवल निकम ने ‘प्रहार’ के मेकर्स के सामने रखी थी बड़ी शर्ते, बोले- असली नामों का होना चाहिए इस्तेमाल

‘लंदन-अमेरिका पसंद है तो वहां वापस चले जाओ’, ध्रुव राठी पर तनीषा मुखर्जी ने साधा निशाना? CJP प्रोटेस्ट पर निकाली भड़ास

CJP आंदोलन के बाद अभिनेता इमरान खान पर पुलिस का बड़ा एक्शन, FIR हुई दर्ज, लगी 223, 126(2) की धाराएं

तनुश्री दत्ता ने नए पोस्ट में लिया नाना पाटेकर का नाम! बोलीं- उनकी मौत की पूरी पुष्टि हो