बॉलीवुड

मेरी फिल्में समाज में वर्जित विषयों पर एक चर्चा शुरू करने की कोशिश करती है…..आयुष्मान खुराना

मेरी फिल्में समाज में वर्जित विषयों पर एक चर्चा शुरू करने की कोशिश करती है..... आयुष्मान खुराना
less than 1 minute read
Oct 18, 2020
अब एथलीट की भूमिका में नजर आएंगे आयुष्मान खुराना
अब एथलीट की भूमिका में नजर आएंगे आयुष्मान खुराना

बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना ने ब्लॉकबस्टर फिल्म बधाई हो की दूसरी एनिवर्सरी पर अपने अनुभव और फिल्मों से जुड़ी कुछ बातें शेयर की है। उन्हें टाइम मैगजीन द्वारा क्लस्टर ब्रेकिंग और चर्चा छेड़ने वाले सोशल सिनेमा के लिए दुनिया के सबसे प्रभावशाली व्यक्तियों में शामिल किया है।

आयुष्मान खुराना ने बताया कि सिनेमा के जरिए में भारत में टैबू यानी वर्जित चीजों से जुड़ी बातचीत को नार्मल बनाने की कोशिश करता रहा हूं। उन्होंने डेब्यू फिल्म विकी डोनर से लेकर अब तक की चुनी गई फिल्मों में बदलाव की जरूरत को लेकर समाज के साथ रचनात्मक बातचीत शुरू करने का प्रयास किया है।

उन्होंने बताया कि मैंने गहराई से महसूस किया कि सिनेमा के माध्यम से हम नजरअंदाज किए जा रहे महत्वपूर्ण विषयों की ओर नजर दौड़ाने का आग्रह अपने समाज से कर सकते हैं। हमारा देश शर्मीला था अब भी है और इसकी अपनी खूबसूरती भी है। लेकिन जिस तरह से मेरे देशवासियों ने सिनेमा का मेरा वाला स्टाइल सर आंखों पर बिठाया है। अभिनेता ने एक के बाद एक आठ सुपरहिट फिल्में दी है। उनकी प्रोग्रेसिव और आगे की सोच रखने वाली सोशल एंटरटेनर फिल्मों को दर्शकों का बहुत प्यार मिला है।

Published on:
18 Oct 2020 05:56 pm