बॉलीवुड

आयुष्मान खुराना की ‘बधाई हो’ का नया पोस्टर हुआ जारी, अपने हाथों पर लिखवा दिया ‘मेरी मां…’

'बधाई हो' को अमित रविंद्रनाथ शर्मा ने डायरेक्ट किया है और यह 19 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
less than 1 minute read
• •
Oct 06, 2018
Badhai ho
Badhai ho

आयुष्मान खुराना अपनी अपकमिंग फैमिली कॉमेडी फिल्म 'बधाई हो' से दर्शकों को गुदगुाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। जबसे इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है तभी से यह काफी चर्चा में है। फिल्म के ट्रेलर को सोशल मीडिया पर दर्शकों से काफी वाहवाही मिल रही है। हाल में फिल्म का नया पोस्टर भी जारी किया गया है। ये पोस्टर देख आप यकीनन अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

अपने हाथों पर लिखा,

इस नए पोस्टर में आयुष्मान के दोनों हाथों में टैटू दिखाई दे रहे हैं। एक हाथ पर लिखा है, 'मेरा बाप टार्जन है' जबकि दूसरे हाथ पर लिखा है, 'मेरी मां प्रेगनेंट है'। पोस्टर में आयुष्मान के साथ फिल्म की फीमेल लीड हिरोइन सान्या मल्होत्रा भी नजर आ रही हैं और आसपास काफी सारे गिफ्ट्स भी दिखाई दे रहे हैं। इसमें आयुष्मान के जहां होश उड़े दिख रहे हैं। वहीं सान्या के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही है।

इस दिन होगी रिलीज

बता दें कि फिल्म के तीन सॉन्ग पहले ही रिलीज हो चुके हैं जिनको दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। फिल्म में आयुष्मान, सान्या के अलावा नीना गुप्ता, गजराज राव और सुरेखा सीकरी भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे। 'बधाई हो' को अमित रविंद्रनाथ शर्मा ने डायरेक्ट किया है और यह 19 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। वहीं अगर आयुष्मान के वर्क फ्रंट की बात की जाए तो उनकी हाल में फिल्म 'अंधाधुन' रिलीज हुई है। यह एक रोमांटिक और थ्रिलर फिल्म है। इसमें उनके अलावा तबू और राधिका आप्टे भी लीड रोल में हैं। इसके साथ ही बीते हफ्ते सान्या फिल्म 'पटाखा' में राधिका मदान के साथ नजर आई थीं। इसमें उनके अलावा कॉमेडियन सुनील ग्रोवर भी अहम भूमिका में थे। बता दें कि यह एक कॉमेडी और ड्रामा फिल्म थी।

Published on:
06 Oct 2018 08:30 pm