बॉलीवुड

#metoo की खबरों के बीच आई बड़ी खबर, अभय ने किया खुलासा, बताया- मैं डायरेक्टर के साथ सो चुका हूं…

अभय देओल ( abhay deol ) ने तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर कर लिखा, ' मैं अपने डायरेक्टर के साथ सो गया। '
2 min read
Nov 21, 2019
#metoo पर चल रहे विवाद के बीच सामने आई बड़ी खबर, अभय ने किया खुलासा, बताया- मैं डायरेक्टर के साथ सो चुका हूं...
#metoo पर चल रहे विवाद के बीच सामने आई बड़ी खबर, अभय ने किया खुलासा, बताया- मैं डायरेक्टर के साथ सो चुका हूं...

बॉलीवुड अभिनेता अभय देओल ( Abhay Deol ) ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर कर सुर्खियां बटोरी। एक्टर ने इस तस्वीर को साझा कर कैप्शन में लिखा है कि आखिरकार वह अपने डायरेक्टर के साथ सो ही गए। ऐसा पहली बार नहीं है जब अभय सोशल मीडिया पर अजीब तस्वीरें पोस्ट कर चर्चाएं बटोरते आए हों।

अभय देओल द्वारा जारी हुई पिक्चर में वह एक लकड़ी की कुर्सी पर सो रहे हैं और उनके पास वाली फोल्डिंग कुर्सी पर फिल्म निर्देशक महेश मांजरेकर भी सो रहे हैं। दोनों स्टार पॉवर नैप लेते नजर आ रहे हैं। अभय ने तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर कर लिखा, 'मैंने आखिरकार कर ही लिया। मैं अपने डायरेक्टर के साथ सो गया। सेट पर महेश मांजरेकर के साथ।' फोटो में अभय देओल पुलिसकर्मी की वर्दी पहने नजर आ रहे हैं और सो रहे हैं। इस फोटो को हजारों लोगों ने लाइक किया और प्रतिक्रियाएं दी हैं। इनमें बॅालीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बासु का नाम भी शामिल हैं।

अभय देओल के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही 1962 में हुए भारत-चीन युद्ध पर आधारित एक वेबसीरीज में नजर आएंगे। इसमें मेजर शैतान सिंह की कहानी को दर्शाया जाएगा। इससे पहले अभय नेटफ्लिक्स की सीरीज 'चॉपस्टिक' ( chopstick ) में दिखाई दिए थे।

Published on:
21 Nov 2019 02:54 pm