बॉलीवुड

अभिजीत पर लगा पब में जबरन किस करने का आरोप, फ्लाइट अटेंडेंट ने बताई आपबीती

अभिजीत पर एक फ्लाइट अटेंडेंट ने उन पर पब में छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है।
2 min read
Oct 10, 2018
abhijeet bhattacharya
abhijeet bhattacharya

#MeToo कैंपेन में एक और नाम जुड़ता नजर आ रहा है। अब इसके तहत अब सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य भी सवालों के घेरे में आ गए हैं। अभिजीत पर एक फ्लाइट अटेंडेंट ने उन पर पब में छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार उस फ्लाइट अटेंडेंट ने कहा, 'ये वाकया 20 साल पहले कोलकाता के एक पब में घटा था। उस वक्त अभिजीत ने उन्हें लगभग किस कर लिया था। यही नहीं बात सिर्फ किस तक ही सीमित नहीं थी उन्होंने मेरा बायां कान नोंच लिया।'

अभिजीन ने कहा कभी नहीं गए पब:
रिपोर्ट्स के अनुसार, सिंगर ने इन सभी आरोपों को खारिज किया है। उन्होंने कहा, 'उस समय वे पैदा भी नहीं हुए थे। इसके साथ ही वह अपनी पूरी लाइफ में कभी पब गए ही नहीं हैं।' अभिजीत ने कहा- किसी ने मुझे फोन पर बताया कि जब मैं पैदा भी नहीं हुआ था। आपने कभी मुझे फिल्मी या पेज 3 पार्टी में नहीं देखा होगा। अभिजीत ने कहा कि वे अब उन मोटी और भद्दी लड़कियों पर ध्यान नहीं देना चाहते जो अब लोगों पर आरोप लगाने बाहर आ रही हैं।'

सिंगर चिन्मयी श्रीपदा ने भी लगाया सेक्सुअल हरासमेंट का आरोप:
वहीं दसरी तरफ एक और नाम सामने आया है और वो है साउथ सिंगर चिन्मयी श्रीपदा का। चिन्मयी ने अपनी बात को रखते हुए कहा की वैरामुत्तु ने अपनी राजनीतिक ताकत का इस्तेमाल कर उनका शोषण किया और उन्हें धमकाया। चिन्मयी ने ट्विटर पर लिखा है-ये उस समय की बात है जब हम स्व‍िट्जरलैंड गए थे। हमने परफॉर्म किया। परफॉर्मेंस के बाद जहां सब चले गए थें। वहीं वैरामुत्तु ने मुझे और मेरी मां के कार्यक्रम के बाद रुकने के लिए कहा। ऑर्गनाइजर ने मुझे वैरामुत्तु के पास होटल में विजिट करने को कहा। इस बात को सुनने के बाद मैंने कहा क्यों? तो जवाब मिला कॉ-ओपरेट। मैंने मना कर दिया। हमने भारत वापस भेजने को कहा। उन्होंने कहा- आपका कोई करियर नहीं है।'

Updated on:
10 Oct 2018 12:22 pm
Published on:
10 Oct 2018 12:22 pm
Also Read
View All
‘कल से सोचना बंद’, अमिताभ बच्चन के पोस्ट पर CJP ने की संसद चलने की अपील, सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच चर्चा में मामला

क्या ‘3 इडियट्स’ बनने से पहले आमिर खान की हुई थी सोनम वांगचुक से मुलाकात? वीडियो आया सामने तो एक्टर के बयान पर उठे सवाल

‘रूपा-वुपा पर कुछ नहीं कहूंगी’, गोविंदा की फिल्म पर बोलीं पत्नी सुनीता आहूजा- सिर्फ मेरी और मेरे बेटे की बात करो

Sonam Wangchuk की भूख हड़ताल के सवाल को इग्नोर करना विवेक ओबेरॉय पर पड़ा भारी, जमकर निशाना साध रहे लोग

सोनम वांगचुक के सपोर्ट में उतरी आमिर खान की पूर्व पत्नी किरण राव, सरकार के ‘मौन’ को बताया अमानवीय