बॉलीवुड

बिग बॉस से निकलते ही अभिजीत बिचकुले के बिगड़े बोल, सफाई वाले से कर दी सलमान खान की तुलना

शो से बाहर होते ही अभिजीत बिचकुले ने बिग बॉस पर निशाना साधा है। शो से बाहर आने के बाद सचिन बिचकुले ने एक चैनल को इंटरव्यू दिया है। दरअसल अभिजीत अपने एलिमिनेशन से बिल्कुल भी खुश नहीं हैं। इस कड़ी में उन्होंने सलमान खान पर निशाना साधा है।
2 min read
• •
Updated: 26 Jan 2022, 4:45 PM IST
abhijeet_bichukale_image.jpg
abhijeet bichukale

बिग बॉस 15 अपने फिनाले की तरफ बढ़ रहा है। एक-एक करके घर के सदस्य घर से बेघर हो रहे हैं। इस कड़ी में लेटेस्ट एपिसोड में घर से दो सदस्य बाहर हो गए है जिसमें अभिजीत बिचकुले और देवोलीना भट्टाचार्य का नाम शामिल है। ये दोनों ही घर में वाइल्ड कार्ट के तौर पर आए थे। शो के अनुसार दोनों को घर में सबसे कम वोट मिले हैं।

अब शो से बाहर होते ही अभिजीत बिचकुले ने बिग बॉस पर निशाना साधा है। शो से बाहर आने के बाद सचिन बिचकुले ने एक चैनल को इंटरव्यू दिया है। दरअसल अभिजीत अपने एलिमिनेशन से बिल्कुल भी खुश नहीं हैं। इस कड़ी में उन्होंने सलमान खान पर निशाना साधा है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सलमान खान ‘वीकेंड का वार’ के दौरान अभिजीत बिचुकले को कई बार उनके रवैये को लेकर डांट लगाते हुए नजर आए थे जिसके चलते अभिजीत ने घर से बाहर आते ही सबसे पहले सलमान खान पर निशाना साधा है।

बता दें कि अभिजीत बिचुकले ने मराठी न्यूज चैनल को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि वे जल्द ही एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके उनके बिग बॉस के सफर के बारे में बातचीत करने वाले हैं। उनका कहना है कि सलमान को उनका आगे जाना नहीं पसंद आया और इस वजह से उन्होंने अभिजीत को अपना निशाना बनाया। इतना ही नहीं अभिजीत ने यह भी कहा कि सलमान नहीं देख सकते कि कोई उनसे आगे बढ़ें।

बिचुकले कहते हैं कि भले ही सलमान खान ने अब तक के बिग बॉस के सीजन अपने दम पर चलाए होंगे लेकिन यह बिग बॉस का सीजन उनके नाम से जाना जाएगा। उन्होंने सलमान को ‘पिंजरे का शेर’ भी कहा है। उन्होंने कहा कि सलमान ने उनके लिए जिस भाषा का प्रयोग किया उस भाषा में उनसे पूरे महाराष्ट्र में किसी ने भी बात नहीं की हैं और अब वह सलमान को जवाब देने वाले हैं क्योंकि वह असली शेर हैं, पिंजरे के शेर नहीं हैं।

यह भी पढ़ेंः

उन्होंने यह भी कहा है कि ऐसे 100 सलमान खान मैं अपने घर के सामने खड़ा कर सकता हूं और उनसे मेरी गली की सफाई करवा सकता हूं। मेरे सामने वह कुछ भी नहीं हैं। महिलाओं के सामने बदतमीजी से बात करने की खबर से भी बिचुकले ने इनकार किया है। उन्होंने कहा कि वह सिर्फ एक एक्टिंग कर रहे थे क्योंकि वह बिग बॉस को एक ‘रंगमंच’ मानते थे। यही नहीं उनका मानना है कि बबिग बॉस के मेकर्स ने उनके अच्छे पार्ट को जनता को दिखाया ही नहीं है।

यह भी पढ़ेंः

Published on:
Also Read
View All
पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट

सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’

बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन 45% का उछाल फिर भी ‘आदिपुरुष’ से पीछे ‘रामायण’, 182 करोड़ रुपये के पार पहुंचा कलेक्शन