बॉलीवुड

ऐसे शुरू हुई थी अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की लव स्टोरी

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन ने 20 अप्रैल, 2007 को शादी की। दोनों ने बच्चन परिवार के प्रतीक्षा बंगले में सात फेरे लिए। आज दोनों अपनी 14वीं सालगिरह मना रहे हैं।
2 min read
aishwarya_abhishek2.jpg
Abhishek Bachchan Aishwarya Rai Bachchan

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है। दोनों को बॉलीवुड का पावर कपल कहा जाता है। आज दोनों की शादी को 14 साल हो गए हैं। अभिषेक और ऐश आज अपनी 14वीं सालगिरह सेलिब्रेट कर रहे हैं। दोनों ने 20 अप्रैल, 2007 को सात फेरे लिए थे। उस वक्त की ये सबसे पॉपुलर शादी रही थी। दोनों की शादी की जगह लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा था। अभिषेक और ऐश्वर्या की शादी उनके बंगले प्रतीक्षा में हुई थी। आज दोनों की एनिवर्सरी के मौके पर आपको बताते हैं कैसे शुरू हुई थी दोनों की लव स्टोरी-

अभिषेक से शादी करने से पहले ऐश्वर्या का नाम सलमान खान से जुड़ा था। दोनों का अफेयर काफी सुर्खियों में रहा था। वहीं, अभिषेक की सगाई एक्ट्रेस करिश्मा कपूर से हुई थी। हालांकि, बाद में ये सगाई टूट गई। ऐसे में अभिषेक और ऐश्वर्या को किसी ऐसे का साथ चाहिए था जो जिंदगी भर साथ रहे। जब शूटिंग के दौरान दोनों एक-दूसरे से मिले तो नजदीकियां बढ़ने लगीं।

साल 2018 में एक इंटरव्यू में अभिषेक बच्चन ने बताया था कि साल 2000 में हम दोनों ने फिल्म ‘ढाई अक्षर प्रेम के’ में साथ काम किया। उस वक्त हम दोनों सिर्फ दोस्त थे। उसके बाद फिल्म ‘कुछ ना कहो’ के दौरान हमारी दोस्ती गहरी हो गई। हमारे बीच दोस्ती से ज्यादा का रिश्ता था। फिल्म ‘उमराव जान’ की शूटिंग के दौरान हमने इस नजदीकी को सीरियसली लिया। जिसके बाद मैंने ऐश को प्रपोज किया और फिर शादी कर ली।

अभिषेक ने बड़े ही स्टाइलिश अंदाज में ऐश को प्रपोज किया था। उन्होंने बताया था कि न्यूयॉर्क में होटल की बालकनी में वो सोचा करते थे कि काश ऐश से उनकी शादी हो जाए। एक दिन ऐश्वर्या उसी बालकनी में खड़ी थीं। अभिषेक ने घुटने पर बैठकर उन्हें शादी के लिए प्रपोज किया। ऐश ने प्रपोजल का जवाब हां में दिया। जिसके बाद दोनों ने साल 2007 में शादी कर ली। जिसके बाद साल 2011 में ऐश ने बेटी आराध्या को जन्म दिया। ऐश अक्सर सोशल मीडिया पर अभिषेक और आराध्या के साथ फोटो शेयर करती रहती हैं।

Published on:
20 Apr 2021 04:26 pm