बॉलीवुड

ड्रग मामले में सोशल मीडिया पर अभिषेक बच्चन से ट्रोल ने पूछा हैश है क्या? एक्टर ने मजेदार अंदाज में दिया जवाब

ड्रग मामले में अभिनेता Abhishek Bachchan हुए ट्रोल कमेंट में ट्रोलर्स ने पूछा हैश है क्या? सोशल मीडिया पर अभिषेक ने दिए दिलचस्प जवाब
2 min read
• •
Updated: 2 Oct 2020, 9:54 AM IST
Abhishek Bachchan Gives Trolls A Befitting Reply In Drug Case
Abhishek Bachchan Gives Trolls A Befitting Reply In Drug Case

नई दिल्ली। दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत का केस अब ड्रग एंगल की ओर जा चुका है। केस में एनसीबी ड्रग को लेकर जांच पड़ताल कर रही है। रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक चक्रवर्ती संग कई लोगों को एनसीबी हिरासत में ले लिया है। ऐसे में कई बॉलीवुड सेलेब्स ऐसे हैं जिनके नाम सामने आ रहे हैं। ऐसे में जाहिर सी बात है कि अब इंडस्ट्री पर कई सवाल उठने लाजमी है। सोशल मीडिया पर लोग सेलिब्रिटीज पर जमकर निशाना साध रहे हैं। इस बीच अभिनेता अभिषेक बच्चन भी ड्रग केस की वजह से ट्रोल हो गए। लेकिन दिलचस्प बात यह थी कि अभिषेक ने सभी यूजर्स के जवाब दिए।

दरअसल एक यूजर ने कमेंट करते हुए अभिषेक से पूछा कि हैश है क्या? जिस पर तुरंत जूनियर बी ने जवाब देते हुए कहा कि "नहीं सॉरी आप ऐसा ना करें। लेकिन मैं उसकी मदद कर सकते हैं। वह मुंबई पुलिस से उनका परिचय करवा देते हैं उन्हें पूरा यकीन है कि वह आपकी सभी जरूरतों के बारें में जानकर उनका पूरा करने में उनकी मदद जरूर करेगी।"

वहीं एक यूजर ने अभिषेक से उनकी फ्लॉप फिल्म द्रोण को लेकर सवाल पूछते हुए कहा कि फिल्म के असफल होने पर उन्हें दुबारा कैसे मौका मिला? जिस पर अभिनेता ने जवाब देते हुए कहा कि उन्होंने कुछ नहीं किया। उन्हें कुछ फिल्मों से निकाला गया। कई फिल्मों में कास्टिंग को लेकर काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लेकिन वह हमेशा उम्मीद के चलते कोशिश करते रहे। जिससे उन्होंने अपना लक्ष्य हासिल किया। अभिषेक ने यूजर से यह भी कहा कि आपको खुद के लिए लड़ना है तो खुद ही उठना होगा। लाइफ में कोई भी चीज़ आसानी से नहीं मिलती है। तब तक जीवन हैं संघर्ष करें।

आपको बता दें एक्टर अभिषेक बच्चन को सोशल मीडिया पर अक्सर उनकी एक्टिंग और उनकी फ्लॉप फिल्मों के चलते खूब ट्रोल किया जाता है। लेकिन अक्सर देखा जाता है कि वह अपने जवाबों से लोगों का जीत लेते हैं। हाल ही में जब अभिषेक कोरोनावायरस से संक्रमित हो गए थे। तब एक लड़की ने उन्हें ट्रोल करते हुए कमेंट किया था। जिसके बाद अभिषेक का जवाब सुन उसने वह कमेंट डिलीट कर दिया था।

Published on:
Also Read
View All
‘दिमाग सुन्न रहता था, जॉम्बी की तरह चलता था’, ‘रामायण’ के लक्ष्मण रवि दुबे ने जब की अपनी मेन्टल हेल्थ पर खुलकर बात

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद तुषार से फिरौती की मांग-क्या बॉलीवुड को खौफजदा करने पर आमादा हो गया है अंडरवर्ल्ड?

‘कुत्तों को डर लगता है’, दीया मिर्जा विवाद के बीच सुनीता आहूजा ने की पटाखे न जलाने की अपील

तलाक, नशा और करियर बर्बाद… जब टूटे थे हनी सिंह, सालों बाद हुआ था पछवाना, जिंदगी को लेकर किए थे खुलासे

तुषार कपूर को मिली धमकी के बाद शिवसेना नेता आनंद दुबे का बयान, बोले- ‘मुंबई पूरी तरह सुरक्षित है’, लॉरेंस गैंग के नाम पर मांगे 5 करोड़