बॉलीवुड

रिपोर्टर के इस सवाल से भड़क गए अभिषेक बच्चन, नहीं रोक पाए थे अक्षय कुमार अपनी हंसी

जब रिपोर्टर ने अभिषेक बच्चन से फिल्म में लीड रोल निभाने को लेकर सवाल किया तो भड़क उठे एक्टर ,कही ये बात
less than 1 minute read
• •
Updated: 24 Aug 2021, 7:28 PM IST
Abhishek Bachchan got angry
Abhishek Bachchan got angry

नई दिल्ली। बॉलीवुड में अभिषेक बच्चन ने भले ही अपने पिता के समान ज्यादा फिल्में ना की हो, लेकिन इसके बाद भी उन्होंने एक अलग छाप छोड़ी है। उनके अभिनय को लोग आज भी याद करते है। लेकिन लोगों के सामने अक्सर उनके काम को लेकर प्रश्न हमेशा ही बना रहता है जिसका जवाब देते देते कभी-कभी वो अपना आपा तक खो देते है। ऐसा ही कुछ देखने को मिला फिल्म हाउसफुल 3 के प्रमोश्न के दौरान जब अक्षय कुमार और रितेश देशमुख के साथ वो पहुंचे थे, उस दौरान एक रिपोर्टर ने अभिषेक से एक सवाल कर लिया जिसका जवाब देते देते वे भड़क उठे।

दरअसल रिपोर्टर ने एक्टर से सवाल किया गया था कि वो किसी फिल्म में सोलो एक्टर के रूप में कब नजर आएंगे? इस पर अभिषेक बच्चन ने कहा कि ‘यदि आपके पास अच्छी स्क्रिप्ट होगी तो मैं जरूर करूंगा।’ वैसे मैं आपका सवाल समझा नहीं।

इस पर रिपोर्टर दोबारा वही प्रश्न पूछते है कि- ‘किसी फिल्म में आप बतौर लीड एक्टर काम करेंगे। अभिषेक ने जवाब में कहा- ‘पर सोलो मतलब क्या है? इस पर रितेश देशमुख ने बीच में टोकते हुए कहा था-‘शायद ये लोग सेल्फी फिल्म की बात कर रहे हैं।’ रिपोर्टर ने फिर कहा- ‘मेल लीड के तौर पर!’ अभिषेक ने पलटकर कहा- ‘मेल? तो क्या मैं मेल नही हूं ? रिपोर्टर उन्हें बार बार मेन लीड रोल को लेकर सवाल कर रहे थे। और वे लगातार उनका देते देते इतना थक गए थे की उनकी इस हालत को देख साथ खड़े अक्षय और रितेश बिना कुर्सी के जमीन पर बैठ गए। इसके बाद जब अभिषेक ने पीछे पलट कर देखते है तो अक्षय और रितेश हंसते नजर आतें हैं ऐसे में तुरंत अक्षय कुमार अभिषेक को पीछे से गले लगाते हुए हंस पड़ते हैं।

Published on: