बॉलीवुड

अभिषेक बच्चन के फिल्म छोड़ने के सवाल पर भड़के जे पी दत्ता, कही ये बड़ी बात!

फिल्म की कहानी की बात करें तो ये फिल्म 1967 में सिक्किम सीमा पर नाथू ला सैन्य संघर्ष पर आधारित है      

2 min read
Sep 04, 2018
abhishek bachchan

बॉलीवुड में वॉर मूवी बनाने के लिए मशहूर निर्देशक जे पी दत्ता एक बार फिर देश पर आधारित फिल्म लेकर आ रहे हैं। जे पी इस बार फिल्म 'पलटन' लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म में भी उनकी पहली फिल्मों की तरह ही कई स्टार्स नजर आने वाले हैं। खबरों की मानें तो इस फिल्म में पहले अभिषेक बच्चन काम करने जा रहे थे। ट्रेलर लॉच के दौरान जब उनसे अभिषेक के फिल्म छोड़ने की बात पर सवाल पूछा गया था तब वह काफी गुस्से में आ गए थे।

जेपी ने अभिषेक को लेकर कही ये बात:
कुछ समय पहले जब 'पलटन' का ट्रेलर लॉन्च हुआ था। उसी दौरान फिल्म के निर्देशक जे पी दत्ता से जब ये सवाल किया गया कि अभिषेक बच्चन ने अचानक आपकी फिल्म क्यों छोड़ दी थी। इस सवाल पर जे पी को पहले काफी गुस्सा आया लेकिन उन्होंने खुद को संभालते हुए कहा, 'इस सवाल का जवाब आप बच्चन परिवार से पूछें और जवाब मिल जाए तो मुझे भी बताइएगा।' उनके इस जवाब से साफ जाहिर हो रहा था कि वह अभिषेक वाले सवाल से काफी नाराज हैं। बता दें कि जे पी ने अभिषेक को अपनी फिल्म 'रिफ्यूजी' से लॉन्च किया था। सही मायने में दत्ता ने अभिषेक की लॉन्चिंग के लिए 'रिफ्यूजी' लिखी थी। सूत्रों की मानें तो अभिषेक इस फिल्म में पर्सनल रीजन की वजह से काम नहीं कर पाए।

कुछ ऐसी है 'पलटन' की कहानी:
फिल्म की कहानी की बात करें तो ये फिल्म 1967 में सिक्किम सीमा पर नाथू ला सैन्य संघर्ष पर आधारित है। इसमें भारतीय सेना की एक अनकही कहानी दिखाई गई है जिसमें चीनी घुसपैठ को रोकने के लिए सेना को एक भीषण युद्ध का सामना करना पड़ा था। फिल्म की स्टार कास्ट की बात करें तो इस में जैकी श्रॉफ, अर्जुन रामपाल, सोनू सूद, गुरमीत चौधरी, हर्षवर्धन राणे, सिद्धांत कपूर, लव सिन्हा, ईशा गुप्ता, सोनल चौहान, दीपिका कक्कड़, मोनिका गिल मुख्य किरदार में नजर आएंगे। ये फिल्म 7 सितंबर को सभी सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

ये भी पढ़ें

‘पलटन’ की कास्ट ने आर्मी कैम्प को बनाया था अपना बसेरा!
Published on:
04 Sept 2018 02:26 pm
Also Read
View All