बॉलीवुड

टोरंटो में शुरू हुई थी अभिषेक-ऐश्वर्या की प्रेम कहानी, जूनियर बच्चन ने इस अंदाज में किया था प्रपोज

एक इंटरव्यू के दौरान अभिषेक ने ऐश्वर्या राय बच्चन संग अपनी लव स्टोरी को लेकर एक खास बात बताई।
2 min read
• •
Sep 13, 2018
aishwarya-and-abhishek-love-story
aishwarya-and-abhishek-love-story

फिल्म 'मनमर्जियां' की पूरी स्टार कास्ट हाल में टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बनी। दरअसल, टीआईएफएफ में इस फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर रखा गया। इस दौरान स्टार्स अभिषेक बच्चन, तापसी पन्नू, विकी कौशल और डायरेक्टर अनुराग कश्यप वहां मौजूद रहे। इसी बीच एक इंटरव्यू के दौरान अभिषेक ने ऐश्वर्या राय बच्चन संग अपनी लव स्टोरी को लेकर एक खास बात बताई।

अभिषेक ने इंटरव्यू देते हुए खुलासा किया कि पिछली बार जब वो यहां आए तो उन्होंने ऐश्वर्या राय को प्रपोज किया था। जिसके बाद दोनों की शादी हुई थी। लेकिन इस बार यहां आने से पहले ऐश्वर्या ने अभिषेक से कहा था कि दोबारा ऐसी कोई हरकत मत करना। अभिषेक ने ये सब मजाकिया अंदाज में कहा और वहां मौजूद लोग भी अभिषेक के इस मजाक पर हंस पड़े।

अभिषेक के आइडी कार्ड पर लिखा था 'हसबैंड मटेरियल'

बता दें 'टोरंटो इंटरनेशनल फिल्‍म फेस्टिवल' में अभिषेक संग एक और मजाकिया किस्सा हुआ। दरअसल, शामिल होने वाले सभी लोगों को इवेंट का एक आईडेंटिटी कार्ड दिया गया, लेकिन अभिषेक को मिला आईडी कार्ड कुछ ऐसा था, जिसे पढ़कर सभी हंसने लगे। जी हां, अभिषेक ने खुद अपने इंस्‍टाग्राम पर एक फोटो शेयर कि जिसमें उनका आईडी कार्ड साफ नजर आ रहा है। इस कार्ड में अभिषेक के नाम के नीचे लिखा है, 'हसबैंड मेटेरियल'।

इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'आपको नहीं लगता कि अब समय आ गया है, जब मैं उन्‍हें बता दूं कि मैं शादीशुदा हूं??'

जानकारी के लिए बता दें कि इस आइडीकार्ड में जो लिखा है दरअसल वह अभिषेक की फिल्‍म 'मनमर्जियां' के किरदार से जुड़ा है। इस फिल्‍म में अभिषेक एक सिख लड़के के किरदार में हैं, जिससे तापसी पन्नू की शादी होने जा रही है।

इसके अलावा 6 से 16 सितंबर तक चलने वाले टोरंटो इंटरनेशनल फिल्‍म फेस्टिवल में 'मनमर्जियां' के अलावा 'मंटो', 'मर्द को दर्द नहीं होता', 'बुलबुल केन सिंग' और 'रियसो' जैसी फिल्‍में भी दिखाई जाएंगी।

Updated on:
13 Sept 2018 10:28 am
Published on:
13 Sept 2018 10:22 am
Also Read
View All
Drishyam 3 Box Office Collection 5 Oct: अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ ने मंडे को दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंचा 4 दिनों में कलेक्शन

‘खाकी’ से जुड़ा ‘दृश्यम 3’ का गायतोंडे-विजय सलगांवकर कनेक्शन, 22 साल पुराना वीडियो देख, फैंस बोले- ‘अब समझ आया’

हर्ष छाया के साथ अपनी पहली शादी और तलाक पर खुलकर बोलीं शेफाली शाह, बोलीं- इसमें छिपाने वाली कोई बात नहीं

अजय देवगन ने बॉलीवुड ही नहीं, हॉलीवुड स्टार्स को भी छोड़ा पीछे, ‘दृश्यम 3’ ने टॉम क्रूज-ब्रैड पिट की फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड

‘बचपन में फ्रॉक पहनकर करता था डांस’, दुपहिया 2′ में लड़की का किरदार निभाने पर ‘लापता लेडीज’ फेम स्पर्श श्रीवास्तव का खुलासा