बॉलीवुड

अभिषेक बच्चन करेंगे राजनीति, यामी और निम्रत भी आएंगी साथ में नजर…..

अभिषेक बच्चन करेंगे राजनीति, यामी और निम्रत भी आएंगी साथ में नजर.....

less than 1 minute read
Nov 03, 2020
अभिषेक बच्चन

बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन अब राजनीति करते हुए नजर आएंगे। दरअसल अभिनेता अपनी अपकमिंग फिल्म दसवीं में एक अनपढ़ और एक भ्रष्ट नेता का किरदार निभाने जा रहे हैं। इस फिल्म को दिनेश विजान प्रोड्यूस करेंगे और फिल्म में अभिनेत्री यामी गौतम और निम्रत कोर भी नजर आएंगी।

आपको बता दें कि इस फिल्म का नाम दसवीं है। जिसकी अधिकारिक घोषणा शीघ्र ही की जाएगी। इससे पहले अभिषेक बच्चन फिल्म पा में भी एक नेता का किरदार निभा चुके हैं। लेकिन इस फिल्म में उनका किरदार एक अच्छे नेता का था। वही फिल्म सरकार राज में भी अभिनेता को राजनीति से जुड़ा हुआ बताया गया था।

आपको बता दें कि अभिनेता अभिषेक बच्चन ने वेब सीरीज में भी कदम रख दिया है। वह ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज हुई वेब सीरीज ब्रीथ इन टू द शैडोज में नजर आए थे। वर्क फ्रंट की बात करें तो वह शीघ्र ही फ़िल्म बिग बुल में नजर आएंगे।

Published on:
03 Nov 2020 08:49 pm
Also Read
View All