
प्रकाश राज और पीएम मोदी (फोटो सोर्स: x के @LetsXOtt/IMDb के द्वारा) ॉ प
Actor Prakash Raj has reacted PM Narendra Modi: पीएम नरेंद्र मोदी के द्वारा हैदराबाद में दिया गया हालिया स्पीच सोशल मीडिया पर चर्चा का बड़ा विषय बन गया है। पीएम ने अपने संबोधन में लोगों से पेट्रोल और डीजल का कम इस्तेमाल करने, ज्यादा से ज्यादा पब्लिक ट्रांसपोर्ट अपनाने और जहां संभव हो वहां वर्क-फ्रॉम-होम कल्चर को बढ़ावा देने की अपील की। इसके बाद उन्होंने ये भी कहा कि देशवासियों को विदेश में छुट्टियां मनाने और डेस्टिनेशन वेडिंग जैसे खर्चों से बचना चाहिए। साथ ही, उन्होंने लोगों से सोने के गहनों की खरीदारी कम करने की सलाह भी दी।
पीएम मोदी के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर कई तरह की रिएक्शन देखने को मिलीं है। इसी बीच, एक्टर प्रकाश राज ने भी X पर अपनी प्रतिक्रिया शेयर की, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है।
एक्टर प्रकाश राज ने अपने पोस्ट में केंद्र सरकार की पुरानी नीतियों और फैसलों का जिक्र करते हुए तीखी टिप्पणी की है, उन्होंने नोटबंदी, कोविड काल के दौरान दिए गए संदेशों और रोजगार से जुड़े वादों को लेकर सवाल कई उठाते हुए लिखा कि सिस्टम फेल है और आप अब भी मशवरा दे रहें हैं, पहले जनता से कई बड़े वादे किए गए थे, लेकिन अब आम लोगों से लगातार कुर्बानी मांगी जा रही है। उन्होंने अपने पोस्ट में टैक्स, किसानों के मुद्दे और आर्थिक फैसलों का भी उल्लेख किया।
इतना ही नहीं, एक्टर का ये पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है और कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने उनकी बातों का सपोर्ट किया और कहा कि जनता पर बढ़ते आर्थिक दबाव को लेकर सवाल उठाना जरूरी है। तो वहीं, कई लोगों ने प्रधानमंत्री के बयान का बचाव करते हुए कहा कि उनका उद्देश्य देश में संसाधनों की बचत और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना है। साथ ही, राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखने वाले प्रकाश राज पहले भी कई बार सरकार की नीतियों पर सवाल उठा चुके हैं। तो वहीं, पीएम मोदी का ये भाषण ऐसे समय में आया है जब महंगाई, ईंधन की कीमतें और आर्थिक खर्च जैसे मुद्दे लगातार चर्चा में बने हुए हैं।
फिलहाल, पीएम मोदी और प्रकाश राज के इन बयानों ने इंटरनेट पर राजनीतिक बहस को और तेज कर दिया है। सोशल मीडिया पर लोग अपने-अपने नजरिए से इस मुद्दे पर चर्चा कर रहे हैं, जिससे ये मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है।
Updated on:
11 May 2026 04:38 pm
Published on:
11 May 2026 04:02 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
