11 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पति ऋषि के निधन के बाद पहली फिल्म की शूटिंग करते हुए कांप रही थीं नीतू कपूर, अभिनेत्री ने भावुक होकर किया खुलासा

Neetu Kapoor Emotional Breakdown: बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री नीतू कपूर ने हाल ही में खुलासा किया है कि पति ऋषि कपूर के जाने के बाद पहली फिल्म के दौरान उनके लिए शूट करना काफी मु्श्किल हो गया था।

2 min read
Google source verification
Neetu Kapoor Emotional Breakdown

Neetu Kapoor Emotional Breakdown (सोर्स- एक्स)

Neetu Kapoor Emotional Breakdown: बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री नीतू कपूर ने एक बार फिर अपने दिल का दर्द दुनिया के सामने बयां किया है। पति ऋषि कपूर के निधन के बाद उन्होंने जिस अकेलेपन और टूटन का सामना किया, उसे याद कर आज भी उनकी आंखें नम हो जाती हैं। लंबे समय तक फिल्मों से दूरी बनाने वाली नीतू कपूर ने हाल ही में खुलासा किया कि जब उन्होंने दोबारा कैमरे के सामने वापसी की, तब उनका आत्मविश्वास पूरी तरह बिखर चुका था।

नीतू कपूर ने खुद किया खुलासा (Neetu Kapoor Emotional Breakdown)

नीतू कपूर ने सोहा अली खान के साथ पॉडकास्ट में बताया कि पति ऋषि के जाने के बाद जिंदगी अचानक बदल गई थी। जिन फिल्म सेट्स पर कभी वो बेहद सहज और आत्मविश्वास से भरी नजर आती थीं, वहीं अब उन्हें हर शॉट से पहले घबराहट होने लगी थी। अभिनेत्री ने कहा कि वो अंदर से इतनी कमजोर हो चुकी थीं कि कैमरे के सामने खड़े होने से पहले उनके हाथ तक कांपने लगते थे। फिल्म 'जुग जुग जियो' के सेट पर शूट करते हुए नीतू कपूर हर सीन में कांप रही थी।

ऋषि कपूर के जाने के बाद टूटा था नीतू कपूर का हौसला

नीतू कपूर ने बताया कि उनके जीवन के उस मुश्किल दौर में फिल्ममेकर करण जौहर ने उन्हें फिर से फिल्मों में लौटने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि करण जौहर ने उनसे बातचीत के दौरान सलाह दी थी कि उन्हें फिर से एक्टिंग शुरू करनी चाहिए। इसी बातचीत के बाद उन्होंने फिल्म 'जुग जुग जियो' के लिए हामी भरी।

हालांकि फिल्मों में वापसी करना उनके लिए बिल्कुल आसान नहीं था। नीतू कपूर ने कहा कि उन्होंने अपने करियर में दर्जनों फिल्में की थीं, लेकिन इस बार सेट पर पहुंचना बिल्कुल अलग अनुभव था। पहले हर वक्त ऋषि कपूर उनके साथ होते थे, लेकिन अब वो अकेली थीं। यही एहसास उन्हें भीतर तक डरा देता था।

हर शॉट से पहले कांपने लगती थीं अभिनेत्री (Neetu Kapoor Emotional Breakdown)

अभिनेत्री ने बताया कि फिल्म की शूटिंग के दौरान वो मानसिक रूप से बेहद कमजोर महसूस कर रही थीं। उन्हें लगता था कि अब उनके पास वो ताकत नहीं बची, जो पहले हुआ करती थी। उन्होंने कहा कि सेट पर हर सीन से पहले वो घबराने लगती थीं और खुद को संभालना मुश्किल हो जाता था। लेकिन धीरे-धीरे काम ने ही उन्हें फिर से जिंदगी की तरफ लौटने का हौसला दिया।

बेटी रिद्धिमा ने भी याद किए मुश्किल दिन

इस बातचीत के दौरान नीतू कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी ने भी परिवार के दर्दनाक दौर को याद किया। उन्होंने कहा कि पिता के निधन के बाद मां और बेटी दोनों गहरे सदमे में थीं। दोनों एक-दूसरे से अपना दर्द भी खुलकर साझा नहीं कर पा रही थीं। कई रातें ऐसी थीं जब दोनों अलग-अलग कमरों में जाकर रोया करती थीं।

नीतू कपूर की ये बातें सुनने के बाद फैंस भी भावुक हो गए हैं। सोशल मीडिया पर लोग उनकी हिम्मत की तारीफ कर रहे हैं और कह रहे हैं कि जिंदगी के सबसे मुश्किल दौर में भी उन्होंने खुद को संभालकर दोबारा नई शुरुआत की।

बड़ी खबरें

View All

मनोरंजन

ट्रेंडिंग