11 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बिग बॉस में ‘बाप पे जाना नहीं’ बोलने वाली डॉली बिंद्रा के चेहरे पर ये क्या हुआ? वीडियो देखते ही लोग बोले- ये क्या हाल बना लिया

Dolly Bindra Latest News: कन्ट्रोवर्सी में रहने वालीं डॉली बिंद्रा का एक ताजा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में डॉली का चेहरा थोड़ा अजीब लग रहा है जिसके बाद लोगों ने काफी कमेंट्स किए हैं।

2 min read
Google source verification
Dolly Bindra

Dolly Bindra (सोर्स- एक्स)

Dolly Bindra Latest News: बिग बॉस में 'बाप पे जाना नहीं' वाली डॉली बिंद्रा तो आपको याद ही होगी ना। सलमान खान के शो बिग बॉस के चौथे सीजन में अपनी तेज आवाज, बुलंद हौंसले और लड़ाइयों को लेकर डॉली बिंद्रा ने पूरे देश में तहलका मचा दिया था। हालांकि उससे पहले भी डॉली कई फिल्मों में नजर आ चुकी थीं। सुष्मिता सेन और सलमान खान की फिल्म 'मैंने प्यार क्यों किया' में भी डॉली के एक सीन ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। लेकिन अब इतने सालों बाद डॉली आखिर कहा हैं, जाहिर है आप ये जरूर जानना चाहते होंगे।

डॉली बिंद्रा ने साझा किया नया वीडियो (Dolly Bindra Latest News)

दरअसल डॉली फिलहाल मुंबई में ही रह रही हैं। उन्होंने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें लोग उनके चेहरे को देखकर थोड़े हैरान रह गए। डॉली अक्सर अपने सोशल मीडिया पर खुद के कई वीडियोज शेयर करती रहती हैं। इसी बीच उनके नए वीडियो को देखने के बाद लोग थोड़े कंफ्यूज्ड हो गए।

डॉली बिंद्रा के चेहरे ने खींचा ध्यान (Dolly Bindra Latest News)

दरअसल डॉली बिंद्रा के इस वीडियो में उनके चेहरे पर काफी ज्यादा ब्लश लगा हुआ था। इसकी वजह से उनका पूरा चेहरा लाल नजर आ रहा था। इसके अलावा उनके एक्सप्रेशन्स को देखने के बाद भी लोगों को ऐसा लगा जैसे उन्हें कुछ हो गया हो। कई लोगों ने डॉली के इस वीडियो पर कमेंट करते हुए उनसे सवाल किया कि उन्हें आखिर ऐसा क्या हो गया। कई लोगों ने डॉली को ट्रोल करना भी शुरू कर दिया।

अक्सर विवादों में रहीं डॉली बिंद्रा

बिग बॉस में काफी कंट्रोवर्सी के बाद डॉली असल जिंदगी में भी विवादों का शिकार रहीं। डॉली बिंद्रा का तेज और आक्रामक अंदाज़ केवल स्क्रीन तक ही सीमित नहीं था। निजी जिंदगी में भी उनका नाम कई विवादों और कानूनी मामलों से जुड़ चुका है। उनकी हाउसिंग सोसाइटी के कुछ लोगों ने उन पर अभद्र व्यवहार और अपशब्द कहने जैसे आरोप लगाए थे। विवाद बढ़ने के बाद मामला पुलिस तक जा पहुंचा था। डॉली अपने बेबाक बयानों की वजह से भी जानी जाती हैं।

बड़ी खबरें

View All

मनोरंजन

ट्रेंडिंग