11 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

“मेरी वजह से आज दीपिका और कृति सुपरस्टार हैं!” पूजा बत्रा का छलका दर्द, बोली -मुझे हीरो के सामने झुकना पड़ता था

Pooja Batra opened up on height bias in Bollywood: पूजा बत्रा ने अपने करियर के दौरान कई संघर्षों का सामना किया और हाल ही में उन्होंने अपने दर्द को खुलकर व्यक्त किया। एक्ट्रेस का ये खुलासा इस बात की ओर इशारा करता है कि फिल्म इंडस्ट्री में सफलता पाने के लिए केवल टैलेंट ही नहीं, बल्कि कई बार परिस्थितियों और सियासतों से भी जूझना पड़ता है।

2 min read
Google source verification
"मेरी वजह से आज दीपिका और कृति सुपरस्टार हैं!" पूजा बत्रा का छलका दर्द, बोली -मुझे हीरो के सामने झुकना पड़ता था

पूजा बत्रा ने किया ऐसा खुलासा(फोटो सोर्स: IMDb)

Pooja Batra opened up on height bias in Bollywood: बॉलीवुड की पूर्व मिस इंडिया और एक्ट्रेस पूजा बत्रा ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपने करियर की वे मुश्किलें शेयर कीं जो उनकी लंबाई की वजह से आईं। बता दें, उनके इस खुलासे ने न सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री के उस पुराने किस्सों को उजागर किया, बल्कि जो लंबी अभिनेत्रियों के खिलाफ था, उनके लिए ये भी बताया कि किस तरह उनकी संघर्षभरी राह ने दीपिका पादुकोण और कृति सेनन जैसी लंबी एक्ट्रेस के लिए दरवाजे खोले।

बॉलीवुड में उनका कोई भविष्य नहीं क्योंकि वो बहुत लंबी हैं

एक्ट्रेस पूजा बत्रा ने हार्पर बाजार इंडिया के साथ बातचीत में बताया कि उनकी लंबाई उनके करियर में सबसे बड़ी रुकावट बनी है और उन्हें सीन के बीच में अपने पैर फैलाने और स्प्लिट्स करने पड़ते थे ताकि मेल को-स्टार उनसे लंबे दिख सकें। ये सुनकर दिल दुखता है कि एक टैलेंटेड एक्ट्रेस को केवल अपनी प्राकृतिक लंबाई की वजह से इस तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा। साथ ही, उन्होंने ये भी बताया कि कई अच्छे रोल सिर्फ इस वजह से उनसे छिन गए क्योंकि हीरो उनकी लंबाई से असहज महसूस करते थे।

इतना ही नहीं, पूजा बत्रा ने एक और हैरान कर देने वाली बात बताई। उन्होंने कहा कि खुद उनकी आदर्श एक्ट्रेस और मॉडल संगीता बिजलानी ने उनसे कह दिया था कि बॉलीवुड में उनका कोई भविष्य नहीं क्योंकि वो बहुत लंबी हैं। ये सुनना किसी के लिए भी हतोत्साहित करने वाला होता, लेकिन पूजा ने हार नहीं मानी और हर रोल में अपना बेस्ट दिया।

वो अपनी हील्स पहनें, उन्हें कोई परेशानी नहीं है

एक्ट्रेस पूजा बत्रा ने एक सकारात्मक बात भी शेयर की, जिसमें उन्होंने बताया कि सलमान खान उन हीरो में से थे जिन्हें उनकी लंबाई से कभी कोई दिक्कत नहीं हुई। सलमान हमेशा कहते थे कि वो अपनी हील्स पहनें, उन्हें कोई परेशानी नहीं है। पूजा ने कहा कि ये सलमान का अपनी स्किल में आत्मविश्वास था जो उन्हें बाकी हीरो से अलग करता था। पूजा बत्रा ने गर्व के साथ कहा कि उनके संघर्ष ने दीपिका पादुकोण और कृति सनोन जैसी लंबी एक्ट्रेस के लिए बॉलीवुड में जगह बनाई। साथ ही, उन्होंने हंसते हुए मजाकिया अंदाज में कहा कि इसके लिए सभी को उन्हें धन्यवाद देना चाहिए। ये बात जितनी मजाकिया लगती है उतनी ही सच भी है।

बता दें, पूजा 1993 में फेमिना मिस इंडिया इंटरनेशनल बनने के बाद इंडस्ट्री की मॉडलों में शामिल हुईं। देश-विदेश में 250 से ज्यादा फैशन शो में रैंप वॉक किया। 1997 में अनिल कपूर की फिल्म 'विरासत' से बॉलीवुड में डेब्यू किया। 'भाई', 'हसीना मान जाएगी', 'दिल ने फिर याद किया' जैसी फिल्मों में काम किया और उन्हें आखिरी बार 2021 की 'स्क्वाड' में देखा गया था।