बॉलीवुड

भंसाली के लिए तापसी पन्नू इस अभिनेता संग करेंगी रोमांस, ऐसी होगी लव स्टोरी

चालीस के दशक में साहिर और अमृता प्रीतम लाहौर के कॉलेज में एक साथ पढ़ा करते थे। कॉलेज के कार्यक्रमों मे साहिर अपने ....
2 min read
• •
Updated: 27 Mar 2019, 7:12 PM IST
Taapsee Pannu
Taapsee Pannu

बॉलीवुड के जाने माने फिल्मकार Sanjay Leela Bhansali अभिनेता Abhishek Bachchan और अभिनेत्री Taapsee Pannu को लेकर फिल्म बना सकते हैं। संजय लीला भंसाली काफी समय से साहिर लुधियानवी और अमृता प्रीतम की जिंदगी पर फिल्म बनाना चाह रहे हैं। ऐसा माना जा रहा था कि शाहरुख खान, इरफान खान या अभिषेक बच्चन में से कोई एक साहिर का किरदार निभा सकता है। अब चर्चा है कि अभिषेक बच्चन का नाम इस फिल्म में साहिर के किरदार के लिए तय कर लिया गया है जबकि तापसी पन्नू, अमृता प्रीतम का किरदार निभाती नजर आएंगी।

हालांकि अभी तक अभिषेक और तापसी ने फिल्म साइन नहीं की है लेकिन उन्हें स्क्रिप्ट पसंद है। माना जा रहा है कि स्टारकास्ट की जल्द ही औपचारिक घोषणा हो जाएगी। अभिषेक और तापसी की जोड़ी इससे पूर्व 'मनमर्जियां' में साथ काम कर चुकी है। फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री को पसंद किया गया था। उल्लेखनीय है कि चालीस के दशक में साहिर और अमृता प्रीतम लाहौर के कॉलेज में एक साथ पढ़ा करते थे। कॉलेज के कार्यक्रमों मे साहिर अपने रचित गजलो और नज्मों को पढ़कर सुनाया उन दिनों अमृता प्रीतम उनकी गजलो और नज्मों की मुरीद हो गई थीं और उनसे प्यार करने लगी थीं।

कुछ समय के बाद साहिर कॉलेज से निष्काषित कर दिये गये। इसका कारण यह माना जाता है कि अमृता प्रीतम के पिता को साहिर और अमृता के रिश्ते पर एतराज था क्योंकि साहिर मुस्लिम थे और अमृता सिख थी और साथ हीं एक वजह यह भी थी कि उन दिनों साहिर की माली हालत भी ठीक नही थी और इसके बाद साहिर-अमृता की प्रेम कहानी अधूरी रह गई।

Published on: