
सोशल मीडिया के इस दौर में सेलिब्रिटीज का ट्रोल होना आम बात है। आए दिन कोई ना कोई स्टार कभी अपने फिल्मों के कारण तो कभी अपनी ड्रेस या फिर किसी कमेंट के कारण ट्रोलिंग का शिकार होते हैं। हाल ही में कुछ इसी तरह के ट्रोलिंग जूनियर बच्चन को भी झेलनी पड़ी। एक यूजर ने अभिषेक को उनके Twitter Account पर अपने पैरेंट्स के साथ रहने पर कमेंट किया है।
यूजर ने लिखा है 'अपने जीवन के बारे में बुरा मत फील करें, याद रखें कि अभिषेक बच्चन अभी भी अपने पैरेंट्स के साथ रहते हैं।' इस पर अभिषेक बच्चन ने जवाब दिया। अभिषेक ने लिखा, 'हां, और यह मेरे लिए गर्व वाली बात है कि मैं उनके लिए मौजूद हूं। कभी कोशिश करके देखिए, आपको अपने बारे में अच्छा लगेगा।'अभिषेक बच्चन के इस जवाब पर अन्य यूजर ने उन्हें सुझाव दिया,'उन्हें ऐसे ट्रोल्स का जवाब नहीं देना चाहिए।' वे सिर्फ अटेंशन पाने के लिए ऐसा करते हैं। इस पर एक्टर ने कहा, 'कभी कभी उन्हें औकात दिखानी पड़ती है।'
गौरतलब है कि अभिषेक बच्चन ट्रोल करने वालों को सबक सिखाने में महारत हासिल है। आम तौर पर वह अपने आलोचकों की टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया नहीं देते, मगर जब बात हद से आगे बढ़ जाती है तो अभिषेक बच्चन बोलती बंद करने में ही यकीन करते हैं।
हाल ही में खत्म हुई मनमर्जियां की शूटिंग
एक लंबे गैप के बाद फिल्मों में वापसी करने जा रहे अभिषेक बच्चन ने फिल्म 'मनमर्जियां' की शूटिंग पूरी कर ली है। खबर है कि वह प्रियंका चोपड़ा के साथ अपनी अगली फिल्म साइन करने जा रहे हैं। इसके साथ ही वह फिल्म 'हाउसफुल-3' में भी नजर आएंगे। बताते चलें कि अभिषेक अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय ,बेटी आराध्या, पिता अमिताभ बच्चन और मां जया बच्चन के साथ मुबई स्थित बंगला 'जलसा' में रहते हैं।
करण के DREAM PROJECT का हुआ आगाज! लंबे अरसे बाद 6 बड़े सुपरस्टार्स दिखेंगे एकसाथ