बॉलीवुड

Abhishek bachchan: अभिषेक बच्चन की वेब सीरीज ‘ब्रीद इन टू द शैडोज’ का टीजर रिलीज

अभिषेक बच्चन की वेब सीरीज ब्रीद इन टू द शैडोज का टीजर रिलीज
less than 1 minute read
• •
Updated: 22 Jun 2020, 8:04 AM IST
abhishek-bachchan-pic.jpg

बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन की वेब सीरीज ब्रीद इन टू द शैडोज का टीजर रिलीज हो गया है। वे इस वेब सीरीज से डिजिटल में डेब्यू करेंगे। यह वेब सीरीज अमेजॉन प्राइम पर रिलीज होगी। जिसमें अभिषेक के साथी अमित साध भी लीड रोल में नजर आएंगे।

इस वेब सीरीज में एक पिता अपनी बेटी के बारे में बात करते हुए दिख रहे हैं। जिसे मयंक शर्मा ने डायरेक्ट किया है और भवानी अय्यर, अरशद सैयद, मयंक शर्मा और विक्रम टुली जैसे लेखकों ने लिखा है।

आपको बता दें कि टीजर के बैकग्राउंड में अभिषेक की आवाज सुनाई आ रही है। वह कहते हैं कि 'मैं हमेशा सिया को कहता था, सूरज की रोशनी को देखे और तुम्हारी परछाई हमेशा तुम्हारे पीछे होगी, मुझे क्या पता था कि एक पल ऐसा भी आता है जब वह परछाई उसका पीछा करती है, आपको घेर लेती है और फिर आपको परछाइयों में ले जाती है। अभिषेक बच्चन द्वारा इस वेब सीरीज के टीजर को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। इस वेब सीरीज में अभिनेता अमित साध पुलिस इंस्पेक्टर कबीर सावंत की भूमिका में नजर आएंगे, वैसे यह वेब सीरीज 2018 में आई आर माधवन और अमित साध की वेब सीरीज 'ब्रीद' का सीक्वल है।

Updated on:
22 Jun 2020, 8:04 AM IST
Published on: