बॉलीवुड

अभिषेक बच्चन ने बढ़ाया 12 किलो वजन, फिल्म बॉब बिस्वास में निभाएंगे बंगाली बाबू का किरदार

अभिषेक बच्चन ने बढ़ाया 12 किलो वजन, फिल्म बॉब बिस्वास में निभाएंगे बंगाली बाबू का किरदार

less than 1 minute read
Jan 06, 2021
अभिषेक बच्चन ने बढ़ाया 12 किलो वजन, फिल्म बॉब बिस्वास में निभाएंगे बंगाली बाबू का किरदार

बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन ने अपनी अपकमिंग फिल्म के लिए करीब 12 किलो वजन बढ़ाया है। क्योंकि वह इस फिल्म में बंगाली बाबू का किरदार निभा रहे हैं। इस फिल्म का नाम "बॉब बिस्वास" है। यह फिल्म रेड चिलीज एंटरटेनमेंट द्वारा तैयार की जा रही है।

जानकारी के अनुसार इस फिल्म की शूटिंग कोलकाता में करीब 40 दिनों से अधिक समय से चल रही है और इस फिल्म की शूटिंग भी 40 से अधिक लोकेशंस पर हुई है। इस फिल्म की स्क्रिप्ट को स्क्रीन राइटर डायरेक्टर सुजॉय घोष ने लिखा है और इस फिल्म में अपने किरदार को बखूबी निभाने के लिए अभिषेक बच्चन काफी मेहनत कर रहे हैं। अपना वजन बढ़ाने के लिए अभिषेक बच्चन ने प्रोस्थेटिक का सहारा नहीं लेते हुए प्रॉपर डाइट ली है। जिससे वे अधिक उम्र के भी लग रहे हैं और हेल्दी भी दिख रहे हैं।

क्योंकि यह किरदार वह पहली बार निभा रहे हैं। फिल्म की शूटिंग खत्म होने पर अभिषेक ने अपने फैंस को ट्वीट कर बताया कि वे पूरी टीम के साथ शामिल है।और उन्होंने सुजॉय घोष से बंगला एक्सेंट सीखने के लिए ट्रेनिंग भी ली है। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन के ऑपोजिट मुख्य किरदार में अभिनेत्री चित्रांगदा नजर आएंगी और यह फिल्म सुजॉय घोष की सबसे महंगी फिल्मों में शामिल है। जिस पर करीब 80 करोड़ रुपये खर्च किए जाने की खबर है फिल्म में लाइफ की ट्रेजडी दिखाई जाएगी।

Published on:
06 Jan 2021 08:34 pm
Also Read
View All