बॉलीवुड

‘रेस 3’ के ये शानदार ACTION सीन देख याद आ जाएगी हॅालीवुड से लेकर बॅालीवुड की ये 5 बड़ी फिल्में

ट्रेलर में देखा इस फिल्म में कई ऐसे सीन्स हैं जिन्हें देखकर आप दंग रह गए होंगे। कुछ सीन्स तो ऐसे भी हैं जिन्हें देख आपको हॅालीवुड की याद आ जाएगी आज हम उन्हीं सीन्स पर बात करेंगे।

3 min read
Jun 13, 2018
 action scenes of race 3 that will remind you these 5 action movies
action scenes of race 3 that will remind you these 5 action movies

बॅालीवुड स्टार सलमान खान कि फिल्म 'रेस 3' 15 जून को रिलीज होने वाली है। हर दिन फिल्म से जुड़ी खास खबरें सामने आ रही हैं। जैसा की हमने ट्रेलर में देखा इस फिल्म में कई ऐसे सीन्स हैं जिन्हें देखकर आप दंग रह गए होंगे। कुछ सीन्स तो ऐसे भी हैं जिन्हें देख आपको हॅालीवुड की याद आ जाएगी आज हम उन्हीं सीन्स पर बात करेंगे। तो आइए देखते हैं सलमान के वो लाजवाब एक्शन सीन्स

फास्ट एंड फ्यूरियस

हॅालीवुड फिल्म फास्ट एंड फ्यूरियस में भरपूर एक्शन सीन्स थे। उनमें लगातार कार से भरे एक्शन सीन दिखाए गए। उसी तरह फिल्म 'रेस 3' में भी भरपूर कार वाले एक्शन सीन्स देखने को मिलेंगे।

डॅान 2

'डाॅन 2' में जिस तरह शाहरुख खान गुंडों से लड़ते हैं हूबहू उसी तरह 'रेस 3' में सलमान खान के एक्शन सीन देखने को मिलेंगे।

धूम 2

आपको याद होगा 'धूम 2' में किस तरह ऋतिक रोशन और ऐश्वर्या राय बच्चन खाई में छलांग लगाते हैं, हालांकि पहले वो रस्सी और बाद में पेराशूट का इस्तेमाल करते हैं। इस फिल्म में सलमान खान और जैकलीन का एक एक्शन सीन देखने को मिलेगा जिसमें वह फ्लाइंग सूट पहने खाई में छलांग लगाते दिखाई देंगे।

मेट्रिक्स

हॅालीवुड फिल्म मेट्रिक्स में कई एक्शन सीन हैं जो सलमान की 'रेस 3' में भी देखें जा सकते हैं।

गुंडे

फिल्म गुंडे में रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर फाइट सीन करने के बाद एक साथ आते हैं उसी तरह 'रेस 3' में सलमान खान और बॅाबी देओल का एक ऐसा ही सीन है। फर्क सिर्फ इतना है कि उस दौरान उन्होंने दोनों शर्टलेस लुक में नजर आए।

Published on:
13 Jun 2018 04:21 pm