बॉलीवुड

बेटी को विदा करते ही रोमांस करने को तैयार 58 साल की उम्र में ये हीरो, 44 की उम्र में निभाया था स्टूडेंट का रोल

बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान हाल ही में अपनी बेटी ईरा खान की शादी को लेकर चर्चाओं में थे। वहीं अब एक्टर ने दो साल बाद अपने कमबैक की बात कही है।
less than 1 minute read
• •
Feb 06, 2024
aamir_khan_on_comeback_in_movies_.jpg

आमिर खान ने '3 इडियट्स' में एक इंजीनियरिंग स्टूडेंट का रोल निभाया था, जिसकी उम्र 20 साल के करीब दिखाई गई है। जबकि उस समय आमिर की असली उम्र 44 साल की थी। उनके इस ट्रांसफॉर्मेशन के बहुत चर्चे हुए थे और फिल्म में उनका किरदार कहीं से भी उनकी रियल उम्र के करीब नहीं नजर आ रहा था। वहीं अब एक्टर अपनी बेटी की शादी करने के बाद एक बार फिर कमबैक करने को तैयार हैं।

रोमांटिक फिल्मों पर बोले आमिर खान
हाल ही में एक इंटरव्यू में आमिर ने फिल्मों में रोमांस करने को लेकर दिलचस्प जवाब दिया है। जब एक्टर से पूछा गया कि अब वो रोमांटिक फिल्में करेंगे या नहीं, तो उन्होंने कहा, 'अगर रोमांटिक कहानी होगी तो जरूर। इस उम्र में रोमांस थोड़ा कॉमन नहीं होता। कहानी के हिसाब से अगर मैं कैरेक्टर को सूट करूंगा तो क्यों नहीं करना चाहूंगा।'

फ्लॉप फिल्मों के कारण लिया था ब्रेक
आमिर की बात करें तो वो 2022 में आई अपनी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' के बाद से ब्रेक पर हैं। इससे पहले उनकी फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' भी बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो गई थी। जिसके बाद अब एक बार फिर आमिर खान फिल्मों में वापसी करने को तैयार हैं।


यह भी पढ़ें: बेटी के दिल में 2 छेद से टूट गए थे ये एक्टर, घर की 'शेरनी' ने संभाला था परिवार



Published on:
06 Feb 2024 03:15 pm
Also Read
View All
“नाना समर्थकों को राख में बदलते देखूंगी”, तनुश्री दत्ता का नहीं हो रहा गुस्सा शांत, नाना पाटेकर के निधन के बाद बोला हमला

‘मुझे तो नाना पाटेकर की मौत पर शक हो रहा है’, तनुश्री दत्ता ने फिर बोला हमला, सुशांत सिंह राजपूत के नाम को भी घसीटा

कसाब को फांसी दिलाने वाले वकील उज्जवल निकम ने ‘प्रहार’ के मेकर्स के सामने रखी थी बड़ी शर्ते, बोले- असली नामों का होना चाहिए इस्तेमाल

‘लंदन-अमेरिका पसंद है तो वहां वापस चले जाओ’, ध्रुव राठी पर तनीषा मुखर्जी ने साधा निशाना? CJP प्रोटेस्ट पर निकाली भड़ास

CJP आंदोलन के बाद अभिनेता इमरान खान पर पुलिस का बड़ा एक्शन, FIR हुई दर्ज, लगी 223, 126(2) की धाराएं