बॉलीवुड

अमजद खान के भाई इम्तियाज खान की मौत से सदमे में बॉलीवुड, सितारों ने जताया शोक

एक्टर अमजद खान (Amjad Khan) इम्तियाज खान (Imtiaz Khan) का निधन 15 मार्च को हुआ इम्तियाज खान (Imtiaz Khan) बॉलीवुड एक्टर अमजद खान (Amjad Khan) के भाई थे
2 min read
• •
Updated: 18 Mar 2020, 10:22 AM IST
imtiaz_final.jpg

नई दिल्ली। बॉलीवुड के जानें माने मशहूर एक्टर अमजद खान (Amjad Khan) को भला कौन नही जानता। जिनकी बुंलद अवाज से फिल्म में एक बार बड़े से बड़ा एक्टर भी सहम उठता था। जहां एक और विलेन की छवि से मशहूर अमजद खान ने अपनी अलग छाप छोड़ी, तो वही उनके भाई ने भी अपने अभिनय से एक अलग पहचान बनाई थी। लेकिन १५ मार्च के दिन एस मशहूर एक्टर इम्तियाज खान (Imtiaz Khan) का निधन हो गया है।

इम्तियाज खान मशहूर एक्ट्रेस कृतिका देसाई (Krutika Desai) के पति होने के साथ एक्टर जयंत खान के बेटे और अमजद खान (शोले के गब्बर) के भाई थे उनके निधन से पूरा बॉलीवुड परिवार शोक में डूबा है सोशल मीडिया पर हर सितारे अपने ट्वीट के जरिए उन्हें अपनी श्रद्धांजलि देकर दुख प्रगट कर रहे हैं। बॉलीवुड एक्टर जावेद जाफरी ने अपने ट्वीटर एकाउंट पर इम्तियाज खान के तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा है कि-'सीनियर एक्टर इम्तियाज खान का निधन। उनके साथ गैंग में काम किया था. शानदार एक्टर और एक बेहतरीन इंसान. भगवान आपकी आत्मा को शांति दे भाई। '

इतना ही नही बॉलीवुड एक्ट्रेस अंजू महेंद्रू ने भी इम्तियाज खान (Imtiaz Khan) के निधन पर अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिये श्रद्धांजलि देते हुए लिखा है कि- 'एक समय की बात है!!! मेरे दोस्त इम्तियाज खान भगवान आपकी आत्मा को शांति दे.' इस तरह से बॉलीवुड सितारे उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

इम्तियाज खान (Imtiaz Khan)एक मशहूर अभिनेता होने के साथ डायरेक्टर भी थे। उन्होनें 'हलचल', 'प्यारा दोस्त', 'नूर जहां' और 'गैंग' जैसी फिल्मों में काम करके अपनी एक अलग जगह बनाई। उन्होनें टीवी एक्ट्रेस कृतिका देसाई से शादी की थी।

Updated on:
18 Mar 2020, 10:22 AM IST
Published on:
Also Read
View All
‘दिमाग सुन्न रहता था, जॉम्बी की तरह चलता था’, ‘रामायण’ के लक्ष्मण रवि दुबे ने जब की अपनी मेन्टल हेल्थ पर खुलकर बात

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद तुषार से फिरौती की मांग-क्या बॉलीवुड को खौफजदा करने पर आमादा हो गया है अंडरवर्ल्ड?

‘कुत्तों को डर लगता है’, दीया मिर्जा विवाद के बीच सुनीता आहूजा ने की पटाखे न जलाने की अपील

तलाक, नशा और करियर बर्बाद… जब टूटे थे हनी सिंह, सालों बाद हुआ था पछवाना, जिंदगी को लेकर किए थे खुलासे

तुषार कपूर को मिली धमकी के बाद शिवसेना नेता आनंद दुबे का बयान, बोले- ‘मुंबई पूरी तरह सुरक्षित है’, लॉरेंस गैंग के नाम पर मांगे 5 करोड़