बॉलीवुड

मलाइका के बाद अर्जुन कपूर ने केक बनाने में आजमाया हाथ, देखिए वीडियो

लॉकडाउन के चलते इन दिनों बॉलीवुड सेलिब्रिटीज़ एक्टिंग के अलावा अपनी बाकी खूबियों को अपने फैंस के साथ साझा कर रहे हैं।
2 min read
arjun_kapoor_baking_cake.jpg

नई दिल्ली: कोरोना वायरस (Coronanvirus) के चलते पूरा देश 14 अप्रैल तक लॉकडाउन है। जिसके चलते इन दिनों बॉलीवुड सेलिब्रिटीज़ एक्टिंग के अलावा अपनी बाकी खूबियों को अपने फैंस के साथ साझा कर रहे हैं। आपने देखा ही होगा कि कोई एक्टर किचन में खाना बना रहा है तो कोई पेंटिंग कर रहा है और कोई बर्तन धो रहा है। ऐसे में अब एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने भी खाना बनाने में हाथ अजमाया है।

अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में अर्जुन किचन में खड़े होकर केक बनाने की तैयारी कर रहे हैं। इस दौरान उनके साथ उनका डॉगी भी देखा जा सकता है। और बैकग्राउंड में रणवीर सिंह, अर्जुन कपूर और प्रियंका चोपड़ा की फिल्म ‘गुंड़े’ का गाना ‘तूने मारी एंट्रियां दिल में बजी घंटियां’ बज रहा है।

वीडियो को शेयर करते हुए अर्जुन ने लिखा- 'मैं पक्का ये कह सकता हूं कि मैक्सिमस जो कि रियल गुंडा है वो मन में यही गाना गा रहा होगा, क्योंकि उसने मुझे किचन में पहली बार फेक बेकर अटेम्पट करते हुए देखा है।'


आपको बता दें कि अर्जुन कपूर से पहले उनकी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) भी कुक कर चुकी हैं। साथ ही उन्होंने बेसन के लड्डू भी बनाए थे। जिसके बाद ये कहा जा रहा है कि मलाइका को देखकर अर्जुन कपूर भी प्रभावित हुए हैं और उन्होंने भी केक बनाया।

Published on:
07 Apr 2020 11:14 am