
नई दिल्ली: कोरोना वायरस (Coronavirus) का खतरा दिन पर दिन बढ़ता ही जा रहा है। इस दौरान बॉलीवुड एक्टर्स मदद के लिए आगे आ रहे हैं साथ ही लोगों को जागरुक करने का भी काम कर रहे हैं। कई एक्टर्स ने वीडियो जारी लोगों से अपील की है कि वो इस वक्त बाहर न निकलें और घर पर ही रहें। इसमें अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) का भी नाम शामिल है। उन्होंने भी वीडियो के जरिए लोगों को घर पर ही रहने की सलाह दी थी और अब एक बार फिर अर्जुन लोगों को जागरुक करने का काम कर रहे हैं।
अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट (Arjun Kapoor Instagram) से एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में वह मास्क और ग्लव्स पहने हुए नजर आ रहे हैं। फोटो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'नया सामान्य। मास्क जरुरी है क्योंकि मास्क मस्त है। मुबंई के लोगों हमें ये समझना चाहिए और इसका पालन करना चाहिए।'
अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) का ये पोस्ट अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। साथ ही लोग इसपर जमकर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। इससे पहले अर्जुन ने एक वीडियो शेयर किया था। जिसमें वह किचन में केक बनाने की तैयारी कर रहे थे और साथ में उनका डॉगी भी मौजूद था। अर्जुन की इस वीडियो को करीब 10 लाख लोगों ने देखा था। साथ ही कुछ ने तो यह भी कमेंट किया कि मलाइका (Malaika Arora) के साथ रहते रहते अर्जुन भी अब किचन में हाथ आजमा रहे हैं।